Graduate Aptitude Test in Engineering (GATE 2018) में आवेदन करने की प्रकिया शुरू हो चुकी है. जो स्टूडेंट्स
Indian Institutes of Technology (IIT), National Institutes of Technology (NIT) और Indian institute of science (IISC) से इंजिनियरिंग में पोस्ट ग्रैजुएट कोर्स करना चाहते हैं वह वेबसाइट gate.iitg.ac.in. पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
बतादें इस बार GATE के एग्जाम का आयोजन IIT गुवाहाटी 23 सब्जेक्ट में करेगा. जिसकी तारीख 3 और 4 फरवरी , 10 और 11 फरवरी 2018 तय की गई है.
जानें कैसे करें आवेदन
- गेट की ऑफिशल वेबसाइट gate.iitg.ac.in पर लॉगइन करें.
- अगर आप नए यूजर हैं तो सबसे पहले अपनी ईमेल ID और मोबाइल नंबर डाल कर रजिस्ट्रेशन करें.
- रजिस्ट्रेशन के बाद आपको आईडी और पासवर्ड मिलेगा.
- GATE 2018 के एप्लिकेशन फॉर्म को भरें.
- नेट बैंकिंग या फिर डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करके फीस ऑनलाइन भरें.
- अब फॉर्म को डाउनलोड कर लें और एक प्रिंटआउट निकल लें.
वंदना भारती