अगर आप जॉब स्विच करने, सैलरी इंक्रीज करने या लंबे समय तक करियर को सुरक्षित बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो हो सकता है कि लिंक्डइन ने आपका आधा काम कर दिया है. इस प्लेटफॉर्म ने अपनी टॉप कंपनीज़ 2026 इंडिया सूची जारी की है, जिसमें टॉप 10 बड़े कंपनियों के नाम शामिल हैं, जहां युवाओं को पदोन्नति, सीखने, स्किल डेवलपमेंट और आंतरिक अवसरों के माध्यम से अपने करियर को तेजी से आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी. जारी हुई लिस्ट का यह 10वां संस्करण है जिसमें कुल 25 बड़ी कंपनियों के नाम को शामिल किया गया है.
टॉप 10 में इन कंपनियों का रहा दबदबा
वहीं, अगर टॉप 10 कंपनियों की बात करें तो इसमें पहले नंबर पर इंफोसिस ने अपनी जगह बनाई हैं जो साल 2025 में तीसरे स्थान पर थी. दूसरे नंबर पर एक्सेंचर ने ली है. तीसरे नंबर पर अमेजन है. चौथे पर जेपी मॉर्गन है. पांचवें स्थान पर SAP है. 6वें नंबर पर आईबीएम ने जगह बनाई है. इसके बाद सातवें नंबर पर फिडेलिटी इन्वेस्टमेंट्स है. 8वें, 9वें और 10वें नंबर पर अल्फाबेट, EY और वेल्स फार्गो शामिल हैं.
क्या बताती है रिपोर्ट?
रिपोर्ट बताती हैं कि हायरिंग ट्रेंड में लगातार बबगलाव हो रहा है. कंपनियां ऐसे प्रोफेशनल्स की खोज कर रही हैं, जिनमें टेक्निकल स्किल के साथ कम्युनिकेशन और प्रॉब्लम सॉल्विंग जैसी स्किल भी हो.
प्रक्टिकल समझ भी है जरूरी है
इस साल की लिस्ट यह साफ संकेत देती है कि कंपनियां सिर्फ स्किल्स पर ही नहीं बल्कि उनकी प्रैक्टिकल समझ और मौजूदगी को भी महत्व दे रही है. टेक्नोलॉजी, फाइनेंस और सॉफ्टवेयर सेक्टर की कंपनियां ऐसे प्रोफेशनल्स चाहती हैं, जो मानवीय क्षमताओं को AI के साथ जोड़कर बेहतर रिजल्ट दे सकें.
आजतक एजुकेशन डेस्क