नहीं मिल रही है नौकरी? फ्रेशर्स इन पदों से शुरू कर सकते हैं करियर, जानें कितनी मिलेगी सैलरी?

जॉब मार्केट की हालात दिन पर दिन खराब होती जा रही है. एआई में बढ़ते निवेश की वजह से फ्रेशर्स को भी नौकरी मिलने में परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है. हालांकि, कई कंपनियां कुछ ऐसे पदों पर हायरिंग करती हैं, जिससे करियर शुरू करने वाले युवा को कुछ स्किस सिखा सकती है.      

Advertisement
फ्रेशर्स को यहां पर मिल सकती है नौकरी. फ्रेशर्स को यहां पर मिल सकती है नौकरी.

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 20 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 4:26 PM IST

नहीं मिल रही है नौकरी? फ्रेशर्स इन पदों से शुरू कर सकते हैं करियर, जानें कितनी मिलेगी सैलरी?    

पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए सबसे बड़ी चुनौती होती है पहली नौकरी पाना. कई कंपनियां अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता देती हैं, जिससे फ्रेशर्स के लिए शुरुआत करना मुश्किल हो जाता है. लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि बिना अनुभव के नौकरी नहीं मिल सकती. कस्टमर सपोर्ट, डेटा एंट्री, प्रोसेस एसोसिएट और सेल्स जैसे एंट्री-लेवल नौकरियों में उम्मीदवारों के पास मौके होते हैं. हालांकि, यह कंपनी के जरूरतों पर निर्भर करता है. इन पदों के लिए हर बार किसी खास डिग्री या महंगे प्रोफेशनल कोर्स की जरूरत भी नहीं होती. आइए जानते हैं कि फ्रेशर्स किन पदों पर नौकरी तलाश सकते हैं, कितनी सैलरी मिल सकती है और इसके लिए कौन-सी स्किल्स सीखना जरूरी है.

Advertisement

कस्टमर सपोर्ट एग्जीक्यूटिव

अगर आप ग्रेजुएट हैं या 12वीं पास करने के बाद नौकरी की तलाश में जुटे हुए हैं, तो कस्टमर सपोर्ट एग्जीक्यूटिव का पद आपके लिए एक विकल्प हो सकता है. इस काम में ग्राहकों की परेशानी को सुनना होता है, फोन कॉल का जवाब देना और ईमेल या चैट के जरिए उनकी मदद करना शामिल होता है. कुछ कंपनियां इन पदों पर फ्रेशर्स को भी हायर करती हैं. हालांकि, इसके लिए उन्हें काम शुरू करने से पहले ट्रेनिंग दी जाती है. शुरुआती स्तर पर युवाओं को करीब 12,000 से 18,000 रुपये प्रति माह तक मिल सकते हैं. हालांकि, यह कंपनी, शहर, शिफ्ट और उम्मीदवार की भाषा और कम्युनिकेशन स्किल्स पर निर्भर करता है. 

कौन-सा कोर्स करना होगा?

वैसे को इस पद पर कोई एक खास डिग्री अनिवार्य नहीं है. कई नौकरियों में 12वीं पास या ग्रेजुएशन की योग्यता मांगी जाती है. अंग्रेजी पढ़ने-लिखने, बेसिक कंप्यूटर और ग्राहकों से सही तरीके से बातचीत करने की स्किल जरूरी होती है. 

Advertisement

प्रोसेस एसोसिएट

प्रोसेस एसोसिएट का काम कंपनी की रोजमर्रा की प्रक्रियाओं को पूरा करने में मदद करना होता है. इसमें डेटा की जांच, रिकॉर्ड अपडेट करना, डॉक्यूमेंट को संभालना और तय नियमों के अनुसार काम पूरा करना शामिल हो सकता है. बैंकिंग सपोर्ट, बीपीओ, आईटी सर्विसेज और अन्य बिजनेस ऑपरेशंस में इस तरह के पद शामिल होते हैं.  फ्रेशर्स के लिए ट्रेनिंग या ट्रेनी प्रोसेस एसोसिएट की सैलरी लगभग 10,000 से 20,000 रुपये प्रति माह हो सकती है. हालांकि, यह सभी कंपनियों के लिए एक जैसी नहीं होती है. 

कौन-सा कोर्स करना होगा?

कई पदों पर ग्रेजुएशन मांगा जाता है, लेकिन योग्यता कंपनी और काम के प्रकार पर निर्भर करती है. एमएस एक्सेल, ईमेल लिखना, डेटा को व्यवस्थित करना और बेसिक कंप्यूटर ऑपरेशन सीखना उपयोगी हो सकता है. 

सेल्स और बिजनेस डेवलपमेंट एग्जीक्यूटिव

अगर आप लोगों से बातचीत करने में सहज हैं और नए लोगों से कनेक्शन बनाना जानते हैं, तो सेल्स या बिजनेस डेवलपमेंट से जुड़े पदों पर भी विचार कर सकते हैं. इस काम में ग्राहकों को प्रोडक्ट या सर्विस के बारे में बताना, उनकी जरूरत समझना, नए ग्राहक जोड़ना और बिक्री से जुड़े लक्ष्य पूरे करना शामिल हो सकता है. इन पदों पर शुरुआती सैलरी लगभग 13,000 से 25,000 रुपये प्रति माह हो सकती है. कुछ कंपनियां बेस सैलरी के अलावा इंसेंटिव भी देती हैं. हालांकि, इंसेंटिव बिक्री के लक्ष्य और कंपनी की नीति पर निर्भर करता है, इसलिए इसे निश्चित कमाई नहीं मानना चाहिए.

Advertisement

कौन-सा कोर्स करना होगा?

कई एंट्री-लेवल पदों पर ग्रेजुएशन मांगा जाता है, जबकि कुछ भूमिकाओं में 12वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं. सेल्स, मार्केटिंग या बिजनेस कम्युनिकेशन का कोर्स मददगार हो सकता है, लेकिन हर नौकरी के लिए इसकी अनिवार्यता नहीं है. कम्युनिकेशन, बातचीत करने का तरीका और प्रोडक्ट की जानकारी इस काम में उपयोगी स्किल्स हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »