छोड़ दी नौकरी, अब कार से बेच रहे कोल्ड कोको, हर महीने होती है 6 लाख की कमाई 

अहमदाबाद के एक कपल ने जुलाई 2025 में केवल 2,000 से 3,000 रुपये से द कोको स्टेशन की शुरुआत की थी, जो ऑफिस टाइम के बाद अपनी कार से कोल्ड कोको बेचते थे. लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब दर्शन और श्रुति जिंज़ुवाडिया अब रोजाना करीब 150 बोतलें बेचते हैं, जिससे महीने में लगभग 6 लाख रुपये की कमाई होती है. 

Advertisement
अहमदाबाद के एक कपल ने जुलाई 2025 में सिर्फ 2,000 से 3,000 रुपये में द कोको स्टेशन शुरू किया, जो ऑफिस टाइम के बाद अपनी कार से कोल्ड कोको बेचते थे. (फोटो: Instagram.com/thecocostation | AI-एन्हांस्ड) अहमदाबाद के एक कपल ने जुलाई 2025 में सिर्फ 2,000 से 3,000 रुपये में द कोको स्टेशन शुरू किया, जो ऑफिस टाइम के बाद अपनी कार से कोल्ड कोको बेचते थे. (फोटो: Instagram.com/thecocostation | AI-एन्हांस्ड)

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 31 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 4:49 PM IST

श्रुति जिंज़ुवाडिया में अपने खुद के बिजनेस शुरू करने के लिए नौकरी छोड़ दी है. उनके इस सपने को पूरा करने के लिए उनके पति ने भी उनका साथ दिया है. उनके इस फैसले को स्पोर्ट में उनके पति दर्शन, जो एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और IT में काम करते हैं. अब दोनों ने मिलकर अहमदाबाद में अपनी कार के पीछे कोल्ड कोको और कॉफी बेचना शुरू किया है. 

Advertisement

जुलाई 2025 में अहमदाबाद में केवल 2,000 से 3,000 रुपये के इन्वेस्टमेंट से शुरू हुआ द कोको स्टेशन, एक कोल्ड कोको और कॉफी वेंचर बन गया है, जो हर महीने लगभग 6 लाख रुपये का रेवेन्यू कमाता है. कोई फैंसी कैफे, महंगा सामान या बड़ा बिजनेस प्लान नहीं था. बस एक कार, कुछ बोतलें और कुछ नया ट्राई करने की इच्छा. दर्शन ऑफिस के बाद श्रुति के साथ जुड़ जाते हैं और कपल रात 9 बजे से आधी रात के बीच अपनी ड्रिंक्स बेचने निकल जाते हैं.

आज यह कपल हर दिन लगभग 150 बोतलें बेचता है 

14 बोतलों से शुरू हुआ बिजनेस, अब रोजाना 150 तक बिक्री

शुरुआत में यह कपल हर दिन सिर्फ 14 बोतलें ही बेच पाता था. लेकिन धीरे-धीरे उनके बिजनेस की बिक्री बढ़ने लगी. स्टार्टअप पीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक वे करीब 30 हजार बोतलें बेच चुके हैं और उनका कुल रेवेन्यू 36 लाख रुपये से ज्यादा हो चुका है. उनके लिए सबसे ज्यादा बिक्री नवरात्रि के दौरान हुई. इस दौरान उन्होंने सिर्फ 9 दिनों में करीब 7,500 बोतलें बेचीं. अब उनका बिजनेस रोजाना लगभग 20 हजार रुपये की बिक्री करता है. इस हिसाब से महीने की बिक्री करीब 6 लाख रुपये होती है. हालांकि, बिजनेस चलाने के लिए हर महीने कच्चे माल, बोतलों और दूसरे खर्चों पर करीब 1.5 से 2 लाख रुपये खर्च होते हैं. 

Advertisement

आज भी कार से बेचते हैं ड्रिंक्स

यह कपल आज भी अपना बिजनेस कार से ही चलाता है. दर्शन सॉफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी करते हैं. दोनों सुबह ड्रिंक्स तैयार करते हैं और उन्हें आइस बॉक्स में रखते हैं. दर्शन की नौकरी खत्म होने के बाद वे रात 9 बजे से 12 बजे तक कार से ड्रिंक्स बेचने निकलते हैं. बिजनेस बढ़ने के बाद श्रुति ने अपनी नौकरी छोड़ दी और पूरा ध्यान कारोबार पर लगाने का फैसला किया. उन्होंने लिंक्डइन पोस्ट में बताया कि बिजनेस शुरू करने से उन्हें पैसे संभालना, ग्राहकों से बात करना और मुश्किल हालात से निपटना सीखने को मिला.

कितनी है ड्रिंक्स की कीमत?

कपल ने अपने ड्रिंक्स को जोमैटो पर भी लिस्ट किया है. यहां क्लासिक कोल्ड कोको 120 रुपये और 2-इन-1 कोल्ड कोको 169 रुपये में मिलता है. वहीं, क्लासिक कोल्ड कॉफी की कीमत 119 रुपये है. सिर्फ 2,000 से 3,000 रुपये के शुरुआती निवेश से शुरू हुआ यह बिजनेस अब तक 36 लाख रुपये से ज्यादा का रेवेन्यू जुटा चुका है. फिलहाल, कपल अपनी कार से ही ग्राहकों तक ड्रिंक्स पहुंचा रहा है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »