सेंट्रल रेलवे ने एक भर्ती निकाली है, जिसके माध्यम से अप्रेंटिस पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. इन उम्मीदवारों का चयन अप्रेंटिस एक्ट 1961 के आधार पर किया जाएगा. अगर आप भी इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं और इन पदों के योग्य हैं तो आप आवेदन करने की आखिरी तारीख से पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती से जुड़ी जानकारी इस प्रकार है-
पदों का विवरण
इस भर्ती के माध्यम से 2573 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, जिनकी नियुक्ति अलग अलग क्लस्टर्स के लिए की जाएगी, जिसमें मुंबई, भुसावल, पुणे, नागपुर, सोलापुर आदि शामिल है. साथ ही हर क्लस्टर के लिए भी अलग अलग पोस्ट के लिए पद आरक्षित हैं.
योग्यता
आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 50 फीसदी अंकों के साथ 10वीं पास होना आवश्यक है. साथ ही उम्मीदवारों के पास नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट भी होना आवश्यक है.
आयु सीमा
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 24 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. वहीं आरक्षण के आधार पर आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी.
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा.
कैसे करें अप्लाई
आवेदक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं.
आवेदन फीस
आवेदन के लिए जनरल वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये फीस देनी होगी. जबकि एससी-एसटी, दिव्यांग उम्मीदवारों को फीस नहीं देनी होगी.
आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 जुलाई है.
मोहित पारीक