10वीं के बाद ये डिप्लोमा कोर्स, नौकरी और कमाई के खुलेंगे रास्ते

वैसे तो कक्षा 10वीं में छात्र अपनी आगे की पढ़ाई पर विचार करते हैं, लेकिन कई बार कई कारणों की वजह से वह पढ़ाई आगे नहीं कर पाते हैं, तो वह डिप्लोमा कोर्स करके कमाई के रास्ते खोल सकते हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में. 

Advertisement
10वीं के बाद छात्र कर सकते हैं ये डिप्लोमा कोर्स.  10वीं के बाद छात्र कर सकते हैं ये डिप्लोमा कोर्स.

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 18 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:17 AM IST

10वीं के बाद हर छात्र के लिए 11वीं-12वीं की पढ़ाई ही एकमात्र रास्ता नहीं है. अगर आप जल्दी कोई प्रोफेशनल स्किल सीखकर नौकरी करना चाहते हैं या अपना काम शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो डिप्लोमा कोर्स पर विचार कर सकते हैं. इन कोर्स में थ्योरी के साथ प्रैक्टिकल ट्रेनिंग भी दी जाती है. इलेक्ट्रिकल, कंप्यूटर, मैकेनिकल और दूसरे तकनीकी क्षेत्रों में ऐसे कई विकल्प मौजूद हैं. इससे न केवल आप अच्छी कमाई कर सकते हैं बल्कि अच्छी नॉलेज भी ले सकते हैं. 

Advertisement

इंजीनियरिंग डिप्लोमा 

अगर आपको मशीन, बिजली या कंप्यूटर से जुड़े काम पसंद है, तो आप पॉलिटेक्निक डिप्लोमा कर सकते हैं. इस कोर्स की पूरी अवधि करीब 3 साल की होती है. कोर्स पूरा करने के बाद जूनियर इंजीनियर, टेक्नीशियन या साइट सुपरवाइजर की नौकरी मिल सकती है. 

एनिमेशन 

क्रिएटिव काम पसंद करने वाले लोगों के लिए यह विकल्प बहुत अच्छा होता है. इसमें ग्राफिक डिजाइन, वीडियो एडिटिंग और एनिमेशन की जानकारी दी जाती है. कोर्स पूरे होने के बाद छात्र एडवरटाइजमेंट, मीडिया, फिल्म और गेमिंग जैसी फील्ड में करियर बना सकते हैं.

फैशन डिजाइनिंग डिप्लोमा 

अगर आपको कपड़ों के साथ -साथ नए प्रयोग करना अच्छा लगता है, तो फैशन डिजाइनिंग का डिप्लोमा आपके लिए एक ऑप्शन हो सकता है. इसमें फैब्रिक, कपड़ों की कटिंग-सिलाई और बदलते फैशन ट्रेंड के बारे में सीखने का मौका मिलता है. ट्रेनिंग के बाद आप फैशन डिजाइनिंग से जुड़े काम में करियर बना सकते हैं या अपना बुटीक शुरू करने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं.

Advertisement

होटल मैनेजमेंट 

खाने-पीने की दुनिया, मेहमानों की देखभाल और होटल के कामकाज में दिलचस्पी रखने वाले छात्र होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर सकते हैं. इसकी अवधि कोर्स और संस्थान के हिसाब से 1 से 3 साल तक हो सकती है. इसमें कुकिंग, ग्राहकों से बातचीत और होटल की सेवाओं को संभालने जैसी चीजें सिखाई जाती हैं. कोर्स पूरा करने के बाद होटल, रेस्टोरेंट और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में नौकरी के विकल्प तलाश सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »