Bihar Public Service Commission ने Assistant Engineer के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इन पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 6 दिसंबर, 2017 तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन से जुड़ी जानकारियां नीचे दी गई हैं.
संस्थान का नाम
बिहार लोक सेवा आयोग
पदों के नाम
असिस्टेंट इंजीनियर
पदों की संख्या
नोटिफिकेशन के अनुसार कुल पदों की संख्या 1,345 हजार है.
योग्यता
उम्मीदवार ने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग की डिग्री ली हो.
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के प्रदर्शन के आधार पर होगा.
पे-स्केल
9, 300 से 34, 800 रुपये
लोकेशन
बिहार
महत्वपूर्ण तारीख
आवेदन करने की अंतिम तारीख 6 दिसंबर, 2017 है. इच्छुक उम्मीदवार शाम 5 बजे से पहले आवेदन कर सकते हैं.
कैसे करें आवेदन
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को अपने सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स नीचे दिए पते पर भेजने होंगे.
Joint Secretary-Cum-Examination Controller, Bihar Public Service Commission 15, Jawahar Lal Nehru Marg (Baily Road), Patna-800001
उम्मीदवार वैकेंसी से संबंधित अन्य जानकारी आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर देख सकते हैं.
अनुज कुमार शुक्ला