बिहार: कई पदों पर नौकरी का अवसर, ग्रेजुएट भी करें अप्लाई

BPSC: आयोग कंबाइंड कंपेटेटिव परीक्षा के माध्यम से कई उम्मीदवारों की नियुक्ति करने जा रहा है. इस परीक्षा के माध्यम से 1263 उम्मीदवारों को नौकरी दी जाएगी और वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

मोहित पारीक

  • नई दिल्ली,
  • 07 अगस्त 2018,
  • अपडेटेड 10:53 AM IST

बिहार लोक सेवा आयोग ने 64वीं कंबाइंड (प्री) परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस परीक्षा के माध्यम से 1263 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. अगर आप भी इस परीक्षा में आवेदन करना चाहते हैं और इन पदों के योग्य हैं तो आप आवेदन करने की आखिरी तारीख से पहले ऑनलाइन माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं. इस परीक्षा से जुड़ी जानकारी इस प्रकार है-

Advertisement

पद का विवरण

इस परीक्षा के माध्यम से एसपी, कॉमर्स टैक्स ऑफिसर, प्लानिंग ऑफिसर, असिस्टेंट रजिस्ट्रार, रेवेन्यू ऑफिसर पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. हर पद के लेवल के अनुसार उनकी पे-स्केल तय की गई है और हर पद के लिए पदों की संख्या आरक्षित है.

योग्यता

इस परीक्षा के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट कर चुके उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं.

आयु सीमा

इस परीक्षा के लिए 21 साल से 37 साल तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जबकि एससी-एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 5 साल और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 3 साल की छूट दी गई है.

आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख- 31 अगस्त 2018

कैसे करें अप्लाई

इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन प्री, मेंस परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »