बॉम्बे हाईकोर्ट ने निकाली चौथी पास के लिए नौकरियां, ये लोग कर सकते हैं आवेदन 

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को हमेशा ऐसा लगता है कि इसके लिए डिग्री बेहद जरूरी हैं, लेकिन ऐसा नहीं है. कई बार सरकारी संस्थान उन उम्मीदवारों के लिए नौकरी निकालते हैं जिसके पास कोई योग्यता नहीं होती है. इसी तरह बॉम्बे हाई कोर्ट की औरंगाबाद बेंच में चौथी पास उम्मीदवारों के लिए कुक के 18 पदों पर भर्ती हो रही है. इसके लिए आवेदन स्पीड पोस्ट के जरिए 10 सितंबर तक भेजने होगा लेकिन इसके पहले जान लेते हैं इस पद से जुड़ी सारी डिटेल. 

Advertisement
सरकारी नौकरी का शानदार मौका. सरकारी नौकरी का शानदार मौका.

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 25 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 9:42 AM IST

सरकारी नौकरी की लंबे समय से तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट की औरंगाबाद बेंच में कुक यानी रसोइया के 18 पदों पर भर्ती निकली है. इस भर्ती की सबसे खास बात ये है कि पद पर आवेदन करने की न्यूनतम योग्यता चौथी क्लास है. इसके साथ ही उन्हें मराठी और हिंदी भाषा का अच्छा नॉलेज होना चाहिए. इन पदों पर आवेदन ऑनलाइन माध्यम से नहीं बल्कि स्पीड पोस्ट के जरिए की जाएगी. आवेदन की आखिरी तारीख 10 सितंबर शाम 5 बजे तक ऑफिस में पहुंच जाना चाहिए. 

Advertisement

कितने पदों पर होगी भर्ती? 

बॉम्बे हाइ कोर्ट में रसोइया यानी कुक के 18 पदों पर भर्ती की जाएगी. जारी हुए नोटिफिकेशन में एक पद दिव्यांग उम्मीदवार के लिए आरक्षित किया गया है. भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयन सूची तैयार की जाएगी. 

चौथी क्लास पास होना है जरूरी 

कुक पद के लिए उम्मीदवार का चौथी पास होना जरूरी है. इसके साथ ही उम्मीदवार को मराठी और हिंदी की अच्छी समझ भी होनी चाहिए. साथ ही अलग-अलग तरह के शाकाहारी और मांसाहारी खाना बनाने का अनुभव भी होना चाहिए. यानी मतलब साफ है केवल पढ़ाई से ही आपका चयन नहीं होने वाला है. 

कुकिंग कोर्स करने वालों को मिलेगी प्राथमिकता 

इस पद पर उन उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कुकिंग कोर्स किया होगा और उसका प्रमाण पत्र हासिल किया है. साथ ही थ्री या फाइव स्टार होटल में कुक या शेफ के रूप में कम से कम दो साल का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी. 

Advertisement

कौन कर सकता है आवेदन? 

इस पदों पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की उम्र 18 से 38 साल के बीच होनी चाहिए. वहीं, पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी जाएगी. ये 43 साल की उम्र तक आवेदन कर सकते हैं. हालांकि, न्यायालय या सरकारी कर्मचारियों के लिए अधिकतम आयु सीमा तय नहीं की गई है. 

कैसे देना होगा आवेदन? 

 बता दें कि इस पद पर आवेदन ऑनलाइन माध्यम से नहीं बल्कि स्पीड पोस्ट के जरिए भेजी जाएगी. इसके तहत कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा. हालांकि, शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया के दौरान 200 रुपये का शुल्क देना होगा. 

उम्मीदवारों को सबसे पहले बॉम्बे हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट bombayhighcourt.gov.in पर जाकर भर्ती से जुड़ा आधिकारिक नोटिफिकेशन देखना होगा.

नोटिफिकेशन में दिए गए आवेदन फॉर्म यानी अनुलग्नक-ए को डाउनलोड करे. 

फॉर्म को ध्यान से भरने के बाद उम्मीदवार को अपनी शैक्षणिक योग्यता की जानकारी सही क्रम में दर्ज करनी होगी. 

इसके बाद निर्धारित स्थान पर हाल की पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो लगानी होगी.

आवेदन को प्रबंधक (प्रशासन)बॉम्बे हाई कोर्ट, बेंच औरंगाबाद, जालना रोड, छत्रपति संभाजीनगर – 431009 पर भेजना होगा. 

इन डॉक्यूमेंट को भी भेजना होगा

इसमें शैक्षणिक योग्यता की मार्कशीट, जन्मतिथि प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, जहां लागू हो वहां दिव्यांगता प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और खाना बनाने के अनुभव का प्रमाण पत्र शामिल है. साथ ही उम्मीदवार को चरित्र प्रमाण पत्र, पारिवारिक घोषणा पत्र और यदि वह सरकारी कर्मचारी है तो संबंधित कार्यालय का अनापत्ति प्रमाण पत्र यानी NOC भी लगाना होगा. आवेदन के साथ बनाए जाने वाले व्यंजनों की सूची, 5 रुपये का डाक टिकट लगा हुआ स्व-पता लिखा लिफाफा और पासपोर्ट साइज फोटो भी संलग्न करनी होगी.  

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »