CUET UG 2026: फोटो मिसमैच पर NTA की सख्त चेतावनी, 10 अप्रैल तक सुधार लें गलती वरना...

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CUET UG 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को फोटो मिसमैच की समस्या सुधारने के लिए अंतिम मौका दिया है. जिन छात्रों की लाइव फोटो उनके आधिकारिक पहचान पत्रों से मेल नहीं खा रही है, उन्हें 7 अप्रैल से 10 अप्रैल 2026 तक एक अटेस्टेड सर्टिफिकेट अपलोड करना होगा. परीक्षा के दिन इस सर्टिफिकेट की प्रिंटेड कॉपी भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा.

Advertisement
CUET UG 2026: क्या आपकी फोटो भी है 'मिसमैच'? NTA ने जारी किया अल्टीमेटम CUET UG 2026: क्या आपकी फोटो भी है 'मिसमैच'? NTA ने जारी किया अल्टीमेटम

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 08 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 5:57 PM IST

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) 2026 में शामिल होने वाले छात्रों के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है. एजेंसी ने पाया है कि कई छात्रों द्वारा रजिस्ट्रेशन के समय अपलोड की गई 'लाइव फोटो' उनके आधिकारिक पहचान दस्तावेजों (जैसे आधार कार्ड) से मेल नहीं खा रही हैं.

आखिर क्या है फोटो मिसमैच का विवाद?
NTA के अनुसार, जिन उम्मीदवारों ने आधार कार्ड के अलावा अन्य पहचान पत्रों का उपयोग किया था, उनके वेरिफिकेशन के दौरान विसंगतियां पाई गई हैं. लाइव कैप्चर की गई फोटो और रिकॉर्ड में मौजूद फोटो अलग होने के कारण एजेंसी ने सुरक्षा और पारदर्शिता के लिहाज से इसे 'रेड फ्लैग' माना है.

Advertisement

सुधार के लिए सिर्फ 10 अप्रैल तक का समय
प्रभावित छात्रों को अपनी पहचान सत्यापित करने के लिए एक आखिरी मौका दिया गया है. 7 अप्रैल से 10 अप्रैल 2026 के बीच छात्रों को एक सर्टिफिकेट अपलोड करना होगा.

क्या करना होगा: छात्रों को एक सर्टिफिकेट पर अपनी नई फोटो लगाकर उसे अपने स्कूल/कॉलेज के प्रिंसिपल, हेडमास्टर या किसी गजेटेड ऑफिसर (जैसे तहसीलदार, एसडीएम या डीएम) से अटेस्ट करवाना होगा.

कहां अपलोड करें: इस अटेस्टेड सर्टिफिकेट को PDF फॉर्मेट में NTA द्वारा भेजे गए आधिकारिक ईमेल लिंक पर अपलोड करना अनिवार्य है.

एग्जाम सेंटर पर ले जानी होगी फिजिकल कॉपी
छात्र ध्यान दें कि सिर्फ ऑनलाइन अपलोड करना काफी नहीं है. परीक्षा के दिन (11 मई से 31 मई के बीच) आपको इस अटेस्टेड सर्टिफिकेट की एक प्रिंटेड कॉपी अपने साथ सेंटर पर ले जानी होगी, जिसके बिना प्रवेश नहीं मिलेगा.

Advertisement

महत्वपूर्ण तारीखें याद रखें:
सर्टिफिकेट अपलोड की अंतिम तिथि: 10 अप्रैल 2026
CUET UG परीक्षा की तारीखें: 11 मई से 31 मई 2026

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement