हिंदू कॉलेज, दिल्‍ली यूनिवर्सिटी

आर्ट, कॉमर्स और साइंस विषयों की पढ़ाई के मामले में हिंदू कॉलेज देश के प्रमुख संस्थानों में से एक माना जाता है. इंडिया टुडे-नीलसन बेस्‍ट कॉलेज सर्वे 2015 में हिंदू कॉलेज को टॉप साइंस कॉलेज की लिस्‍ट में सातवां स्‍थान दिया गया है.

Advertisement
Hindu College Hindu College

कॉलेज का विवरण: दिल्ली यूनिवर्सिटी के टॉप कॉलेजों में शुमार हिंदू कॉलेज की स्थापना स्वर्गीय श्री कृष्ण दासजी ने सन् 1899 में की थी. आर्ट, कॉमर्स और साइंस विषयों की पढ़ाई के मामले में हिंदू कॉलेज देश के प्रमुख संस्थानों में से एक माना जाता है. इंडिया टुडे-नीलसन बेस्‍ट कॉलेज सर्वे 2015 में हिंदू कॉलेज को टॉप साइंस कॉलेज की लिस्‍ट में 8वां स्‍थान दिया गया है.

इस कॉलेज के छात्र रहे कई लोग देश के उद्योग, राजनीति और मीडिया समेत तमाम क्षेत्रों की हस्तियां हैं. हिंदू कॉलेज प्रतिस्पर्धात्मक माहौल में स्टूडेंट्स को उनके द्वारा चुने गए क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए एक दिशा प्रदान करता है. ढांचागत सुविधाओं के अलावा, कॉलेज का सौहार्दपूर्ण और समृद्ध वातावरण अपने आप में एक मिसाल है.

हिंदू कॉलेज का कैंपस करीब 25 एकड़ जमीन में फैला हुआ है. हिंदू कॉलेज का कैंपस दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस के सबसे बेहतरीन एरिया में स्थित है. हिंदू कॉलेज का हॉस्टल भी बेहद खूबसूरत है और इसमें करीब 200 छात्रों के ठहरने की व्यवस्था है.

पता: हिंदू कॉलेज, दिल्‍ली यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सिटी एन्‍क्लेव, दिल्‍ली- 110007, भारतफोन: 27667184.
फैक्‍स: 27667284
ईमेल: principal@hinducollege.org, hinducol@del3.vsnl.net.in
वेबसाइट: www.hinducollege.org

फैसिलिटी: हिंदू कॉलेज में मिलने वाली सुविधाएं इस प्रकार हैं:-
लाइब्रेरी
लैब
कम्प्यूटर रूम
सेमिनार रूम
हॉस्टल
कैंटीन

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement