गुरुग्राम मारपीट: पुलिस की सुरक्षा के बावजूद दहशत में पीड़ित परिवार

गुरुग्राम के भोंडसी इलाके में होली के दिन साजिद के परिवार के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस अब तक केवल एक ही आरोपी महेश को गिरफ्तार कर पाई है. शाजिद के घर के बाहर पुलिस की सुरक्षा है लेकिन फिर भी परिवार खुद को असुरक्षित महूसस कर रहा है.

Advertisement
गुरुग्राम मारपीट मामला गुरुग्राम मारपीट मामला

अनुज मिश्रा

  • गुरुग्राम,
  • 24 मार्च 2019,
  • अपडेटेड 11:39 PM IST

गुरुग्राम में क्रिकेट को लेकर एक समुदाय के एक ही परिवार की पिटाई के मामले में गुरुग्राम पुलिस अब तक एक ही आरोपी को गिरफ्तार कर पाई है. ऐसे में पीड़ित परिवार खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है. वहीं, आरोपियों के गांववालों का दावा है कि पहले उनके लड़कों को पीटा गया उसके बाद ही मामले ने तूल पकड़ा.

गुरुग्राम के भोंडसी इलाके में होली के दिन साजिद के परिवार के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस अब तक केवल एक ही आरोपी महेश को गिरफ्तार कर पाई है. शाजिद के घर के बाहर पुलिस की सुरक्षा है लेकिन फिर भी परिवार खुद को असुरक्षित महूसस कर रहा है. परिवार का कहना है कि ये घर उनके सपनों का घर है. इसे बनाने में न सिर्फ उनकी सारी जोड़ी हुई कमाई लग गई बल्कि कई लाख रुपये उधार लेने पड़े.

Advertisement

लेकिन गुरुवार को जो कुछ हुआ उसे देख कर उन्हें लगता है कि ये जगह उन्हें छोड़ना पड़ेगा. इस मामले में पीड़ित परिवार पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठा रहा है. पीड़ित परिवार का कहना है कि हमलावर इतने उग्र थे कि उन्हें जो दिखा उसपर उन्होंने हमला कर दिया. एक मासूम बच्ची जो डर कर आलमारी में छिप गई, उसे भी आलमारी से निकाल कर पीटा.

इतना ही नहीं वीडियो बनाने वाली परिवार की लड़की दानिस्था का कहना है कि अगर उन्हें ये पता नहीं चलता कि इसका वीडियो बनाया जा रहा है तो वो न जाने क्या कर जाते. वीडियो बनाने वाली लड़की का कहना है कि उन्हें जैसे ही ये पता चला कि इस हमले का वीडियो बनाया जा रहा है तो वो उसपर भी हमला करने के फिराक में थे लेकिन लड़की किसी तरह से बच गई.

Advertisement

पीड़ित परिवार का कहना है कि मारपीट के वीडियो में साफ दिख रहा है कि भीड़ किस तरह महिलाओं और घर में मौजूद लोगों को मार रही है, पथराव और तोड़फोड़ कर रही है, 15 लोग घायल हुए हैं जिनमें 5 बच्चे भी हैं, ये वीडियो नहीं होता तो शायद सच्चाई सामने नहीं आ पाती. परिवार अपील किया है कि इस मामले को जातीय रंग न दें.

वहीं, जिस नयागांव के लड़कों पर मारपीट का आरोप है उनके गांव के मुखिया बदन सिंह का कहना है कि क्रिकेट के झगड़े में पहले उनके गांव के लड़कों को पीटा गया उसके बाद मामले ने तूल पकड़ा. गांववालों का कहना है कि ये क्रिकेट को लेकर झगड़ा है, इसे जातीय रंग न दिया जाए. हम पुलिस की जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं. उनके मुताबिक दूसरे पक्ष के लोगों को घर छोड़ने की कोई जरूरत नहीं. हम सब शांति से रह रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »