एम्बुलेंस से हो रही थी शराब की तस्करी, अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़

अब एम्बुलेंस से नकली शराब की तस्करी की जा रही है. ऐसे ही नकली शराब की तस्करी का ग्रेटर नोएडा पुलिस ने पर्दाफाश किया. पुलिस की टीम ने बादलपुर क्षेत्र के धुममानिकपुर के पास नकली शराब ले जाती एम्बुलेंस और मदर डेयरी के वाहन पकड़े.

Advertisement
एम्बुलेंस से बरामद नकली शराब एम्बुलेंस से बरामद नकली शराब

तनसीम हैदर

  • ग्रेटर नोएडा,
  • 10 दिसंबर 2019,
  • अपडेटेड 12:57 AM IST

  • लगभग 20 लाख रुपये की शराब और उपकरण बरामद
  • छह आरोपी गिरफ्तार, एक फरार, तलाश में जुटी पुलिस

अब एम्बुलेंस से नकली शराब की तस्करी की जा रही है. ऐसे ही नकली शराब की तस्करी का ग्रेटर नोएडा पुलिस ने पर्दाफाश किया. पुलिस की टीम ने बादलपुर क्षेत्र के धुममानिकपुर के पास नकली शराब ले जाती एम्बुलेंस और मदर डेयरी के वाहन पकड़े.

Advertisement

पुलिस ने शराब की तस्करी करने वाले छह अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के साथ ही पांच चार पहिया, एक दोपहिया वाहन, करीब 300 पेटी हरियाणा और अरुणाचल प्रदेश मार्का शराब, खाली बोतल, कैप्स, बार कोड सहित शराब बनाने के उपयोग में आने वाले उपकरण बरामद किए हैं. इनकी अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई जा रही है. एक आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है.

पुलिस के अनुसार रवींद्र, अमरजीत, आकाश, प्रवेश, शिवम, अनुज को गिरफ्तार किया है, जबकि इनका एक साथी कुलदीप फरार है. पुलिस ने बताया कि एक गैंग बुलंदशहर व दूसरा झज्जर हरियाणा का है. पुलिस के मुताबिक यह सभी शराब के निर्माण में जहरीली वस्तुओं का उपयोग करते थे और इन्हें तैयार कर एम्बुलेंस और मदर डेयरी के वाहनों का उपयोग कर विभिन्न स्थानों पर आपूर्ति करते थे.

Advertisement

गौरतलब है कि पुलिस के कड़े रूख के बावजूद नकली शराब की सप्लाई रूक नहीं रही. विभिन्न स्थानों से लोगों के नकली शराब के सेवन से लोग जान गंवाने की खबरें आती रहती हैं, लेकिन फिर भी तस्कर अलग- अलग रास्ते अख्तियार कर आपूर्ति करने में सफल हो जाते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement