बोरे में मिला महिला का शव, चेहरे और गले पर मिले निशान

उत्तर प्रदेश की औद्योगिक नगरी कानपुर में थाना महाराजपुर के अंतर्गत बोरे में बंद एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई. प्रथम दृष्टया महिला की हत्या कर शव फेंकने की बात सामने आ रही है. पुलिस ने फोरेंसिक के साथ साक्ष्य जुटाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Advertisement
उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुई वारदात उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुई वारदात

मुकेश कुमार

  • कानपुर,
  • 04 जून 2017,
  • अपडेटेड 7:46 PM IST

 

उत्तर प्रदेश की औद्योगिक नगरी कानपुर में थाना महाराजपुर के अंतर्गत बोरे में बंद एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई. प्रथम दृष्टया महिला की हत्या कर शव फेंकने की बात सामने आ रही है. पुलिस ने फोरेंसिक के साथ साक्ष्य जुटाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

 

 

जानकारी के अनुसार, कानपुर के महाराजपुर के मोहन खेड़ा इलाके में झाड़ियों में एक बोरा पड़ा था, जिससे बदबू आ रही थी. इसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बोरा खोला तो उसमें अज्ञात महिला का शव निकला. इस बीच सीओ सदर ब्रह्म सिंह और फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए.

 

Advertisement

 

सीओ ब्रह्म सिंह ने प्रथम दृष्टया मृतका के चेहरे और गले में निशान मिलने से उसकी हत्या कर शव बोरे में भरकर फेके जाने की बात कही है. उन्होंने बताया कि मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है. शव दो-तीन दिन पुराना लग रहा है. शव को पोस्टमार्टम भेज दिया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

 

 

बताते चलें कि यूपी में बीजेपी सरकार आने के बाद भी तेजी से बढ़ रहा है. आंकड़ों के मुताबिक, 16 मार्च 2017 से 30 अप्रैल 2017 तक के बीच योगी राज में जुर्म कम होने की बजाए करीब 29 फीसदी बढ़ा है. रेप के मामलों में तो 37 फीसदी का इज़ाफा हो गया है. डकैती में 74 फीसदी इजाफा है.

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »