गाड़ी पर उत्तर प्रदेश सरकार ल‍िखवाकर करते थे चोरी, गांठते थे रौब

उत्तरप्रदेश के प्रयागराज ज‍िले में पुल‍िस ने एक सनसनीखेज मामले का खुलासा किया है. पुल‍िस ने एक ऐसे चोर ग‍िरोह को पकड़ा है ज‍िसने गाड़ी पर उत्तरप्रदेश सरकार ल‍िखवाकर रखा था.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

aajtak.in

  • नई द‍िल्ली,
  • 07 जनवरी 2019,
  • अपडेटेड 1:24 PM IST

यूपी में प्रयागराज ज‍िले की घूरपुर पुल‍िस ने रव‍िवार की सुबह इरादतगंज चौराहे पर एक कार रोकी. उसमें मोबाइल चोर गैंग के दो लोग बैठे थे. पुल‍िस ने पूछताछ के बाद दोनों को ग‍िरफ्तार कर ल‍िया. उनके पास से चोरी के महंगे मोबाइल, टैबलेट और 2 लैपटॉप बरामद हुए. दोनों शात‍िर चोर कार पर उत्तर प्रदेश सरकार ल‍िखवाकर लोगों पर रौब गांठते थे. पुल‍िस ने दोनों के ख‍िलाफ केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज द‍िया.

Advertisement

घूरपूर थाना प्रभारी ने बताया क‍ि उन्हें मुखब‍िर से सूचना म‍िली थी क‍ि एक चोरों का ग‍िरोह यहां से गुजर रहा है. उसे पकड़ने अपनी टीम के साथ इरादतगंज चौराहे पर पहुंचे. सूचना थी क‍ि नीबी गांव से हवाई पट्टी मार्ग होते हुए एक कार में सवार दो मोबाइल चोर, कई मोबाइल व लैपटॉप के साथ शहर की ओर जा रहे हैं.

पुलिस टीम इरादतगंज चौराहे पर पहुंचकर कार का इंतजार करने लगी. जैसे ही कार हवाई पट्टी की ओर से आती हुई द‍िखी, पुल‍िस ने उसे रोक ल‍िया. वह दोनों को थाना लाई और पूछताछ करने लगी. दोनों ने मोबाइल चोरी की बात कबूल कर ली. इस दौरान पुल‍िस ने कार से 17 महंगे मोबाइल, एक टैबलेट और 2 लैपटॉप बरामद क‍िए.

दोनों की पहचान शाहबान स‍िद्दीकी और राजू नामदेव के रूप में हुई.  पुल‍िस को दोनों ने बताया क‍ि वे वाहन पर उत्तर प्रदेश सरकार ल‍िखवाकर रौब गांठते थे. गाड़ी पर उत्तर प्रदेश सरकार ल‍िखा होने की वजह से उन्हें भागने में आसानी होती थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »