यूपीः युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका

यूपी के बाराबंकी में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई. पुलिस को आशंका है कि हत्या के बाद युवक की लाश को यहां फेंक दिया गया है.

Advertisement
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है

परवेज़ सागर / BHASHA

  • बाराबंकी,
  • 21 अप्रैल 2016,
  • अपडेटेड 8:00 PM IST

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई. पुलिस को आशंका है कि हत्या के बाद युवक की लाश को यहां फेंक दिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

मामला बाराबंकी शहर के सफदरगंज थाना क्षेत्र का है. गुरुवार सुबह लोग जब घरों से निकले तो सड़क के किनारे एक का शव पड़े हुए देखा. स्थानीय लोगों ने फौरन इस बात की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया.

Advertisement

पुलिस ने मौके पर जांच के दौरान पाया कि युवक के गले में एक अंगौछा कसा हुआ था. और उसके हाथ पांव भी अंगौछे से बांधे गए थे. लाश के हालात देखकर पुलिस ने आशंका जताई कि युवक की की गई है.

पुलिस ने मृतक की शिनाख्त भी कर ली. मृतक की पहचान लखनऊ के बंथरा निवासी अनुज पाण्डेय के रूप में हुई. जिसकी उम्र करीब 32 साल थी. पुलिस को पता चला कि वह बुधवार की रात से घर से लापता था.

उसके परिजन भी उसे तभी से तलाश कर रहे थे. लेकिन उसका पता नहीं चल सका था. सुबह उसकी लाश सफदरगंज थाना इलाके की एक सड़क से बरामद की गई थी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »