स्लीपर सेल बनाने की फिराक में था जैश का संदिग्ध आतंकी गाजी बाबा

संदिग्ध आतंकी गाजी बाबा के पंजाब में लगभग दर्जन भर युवाओं के संपर्क में रहने की सूचना मिली है. वह इन युवाओं को स्लीपर सेल बनाने के लिए प्रेरित कर रहा था. गाजी बाबा को हाल ही में जालंधर से गिरफ्तार किया गया है. यूपी एटीएस ने गाजी बाबा उर्फ मुजम्मिल को पिछले गुरुवार को जालंधर से गिरफ्तार किया है.

Advertisement
जालंधर से गिरफ्तार हुआ संदिग्ध आतंकी गाजी बाबा जालंधर से गिरफ्तार हुआ संदिग्ध आतंकी गाजी बाबा

मुकेश कुमार

  • लखनऊ,
  • 27 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 9:21 AM IST

संदिग्ध आतंकी गाजी बाबा के पंजाब में लगभग दर्जन भर युवाओं के संपर्क में रहने की सूचना मिली है. वह इन युवाओं को स्लीपर सेल बनाने के लिए प्रेरित कर रहा था. गाजी बाबा को हाल ही में जालंधर से गिरफ्तार किया गया है. यूपी एटीएस ने गाजी बाबा उर्फ मुजम्मिल को पिछले गुरुवार को जालंधर से गिरफ्तार किया है.

यूपी एटीएस के एक अधिकारी ने बताया कि गाजी बाबा के जैश-ए-मोहम्मद के सदस्यों से संपर्क में रहने की भी सूचना मिली है. गाजी बाबा ने खुलासा किया है कि वह जैश सदस्य साजिद के संपर्क में था. वह फेसबुक के जरिए 2012 में साजिद के संपर्क में आया था. वह जेहादी समर्थक विचारों से प्रभावित होकर कट्टर बन चुका था.

Advertisement

उन्होंने बताया कि 2015 में जब गाजी बाबा के पिता को पता चला कि वह जेहादी समर्थक विचारों से प्रभावित है तो उन्होंने उसे सोशल मीडिया से दूर किया लेकिन नवंबर 2016 में वह फिर सोशल मीडिया में नजर आया. यूपी एटीएस ने जिन चार संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है, गाजी बाबा उनमें से एक है.

उसके अलावा मुंबई से गिरफ्तार उमर उर्फ नाजिम, बिजनौर से मुफ्ती उर्फ फैजान और बिहार के नरकटियागंज से गिरफ्तार जकवान उर्फ एहतेशाम भी पुलिस हिरासत में हैं. के मुताबिक मुफ्ती और जकवान के चंद खुलासों के बाद पश्चिमी यूपी के बिजनौर, अमरोहा और मुजफ्फरनगर में अलर्ट कर दिया गया है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »