गुड़गांवः फेसबुक फ्रेंड ने नशीला ड्रिंक पिलाकर बनाया अश्लील वीडियो

सायबर सिटी गुड़गांव में फेसबुक पर दोस्ती एक छात्रा को काफी महंगी पड़ गई. छात्रा के फेसबुक फ्रेंड ने उसे नशीला ड्रिंक पिलाकर उसकी अश्लील तस्वीरें खींची, बकायदा आरोपी ने छात्रा का अश्लील वीडियो भी बनाया.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

राहुल सिंह

  • गुड़गांव,
  • 02 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 11:52 AM IST

सायबर सिटी गुड़गांव में फेसबुक पर दोस्ती एक छात्रा को काफी महंगी पड़ गई. छात्रा के फेसबुक फ्रेंड ने उसे नशीला ड्रिंक पिलाकर उसकी अश्लील तस्वीरें खींची, बकायदा आरोपी ने छात्रा का अश्लील वीडियो भी बनाया. पुलिस ने आरोपी युवक का फोन बरामद कर उसे जेल भेज दिया है.

21 साल का आरोपी युवक बीसीए का छात्र है. पुलिस के मुताबिक, गर्ल्स कॉलेज में पढ़ने वाली 22 साल की एक छात्रा ने पुलिस को बताया कि चार महीने पहले उसकी अमित नाम के युवक से पर दोस्ती हुई थी. जिसके बाद वह दोनों अक्सर मिलने लगे. छात्रा ने आरोप लगाया कि 29 नवंबर को अमित उसे अपने सूरत नगर फेज-1 स्थित घर ले गया.

Advertisement

वहां अमित ने उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई. जिसके बाद अमित ने उसकी अश्लील तस्वीरें खींची और वीडियो बनाया. पीड़िता को जब होश आया तो अमित ने उसके साथ छेड़खानी शुरु कर दी. पीड़िता के विरोध करने पर अमित ने उसे और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी.

डरी-सहमी पीड़िता ने किसी तरह अपने परिजनों को इस बारे में बताया. जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी और आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया. मामले की जांच कर रहे पुलिस इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. साथ ही पुलिस ने आरोपी के पास से उसका फोन भी बरामद कर लिया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »