यूपीः ग्राम प्रधान के पति की गला दबाकर हत्या

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में अज्ञात बदमाशों ने एक ग्राम प्रधान के पति की गला दबाकर हत्या कर दी. इस खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

Advertisement
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है

BHASHA

  • अमेठी,
  • 27 जुलाई 2016,
  • अपडेटेड 1:43 PM IST

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में अज्ञात बदमाशों ने एक ग्राम प्रधान के पति की गला दबाकर हत्या कर दी. इस खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

अमेठी के पुलिस अधीक्षक हीरालाल ने जानकारी देते हुए बताया कि हत्या की यह वारदात धोये गांव का है. जहां प्रधान सुनीता पाल के 42 वर्षीय रामू पाल बुधवार को किसी काम से घर से निकले थे. मगर रातभर लौटकर नहीं आए.

Advertisement

परिजन रात भर उन्हें तलाशते रहे. इस संबंध में पुलिस को भी सूचना दी गई. बुधवार की सुबह रामू पाल की लाश उनके गांव से करीब 10 किलोमीटर दूर मडौली गांव के पास बरामद की गई.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और रामू पाल के शव को कब्जे में ले लिया. पुलिस अधीक्षक हीरालाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि पति रामू पाल की हत्या गला दबाकर की गई है.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. इस हत्या के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »