चंदन तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, साउथ से लाकर दिल्ली में करते थे कारोबार

लाल चंदन की बेशकीमती लकड़ी की खरीद फरोख्त सरकारी निगरानी में ही होती है. लेकिन चंदन तस्कर बड़े पैमाने पर इसकी तस्करी कर रहे हैं

Advertisement
फोटो- अनुज मिश्रा फोटो- अनुज मिश्रा

अनुज मिश्रा / वरुण शैलेश

  • नई दिल्ली,
  • 29 सितंबर 2018,
  • अपडेटेड 9:12 PM IST

दिल्ली पुलिस ने लाल चंदन की तस्करी करने वाले एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस के मुताबिक इस गिरोह के लोग दक्षिणी राज्यों से चंदन लाते थे और फिर उत्तर भारत के कई राज्यों में सप्लाई करते हैं. भारी मात्रा में लाल चंदन की लकड़ी के साथ 3 लोग गिरफ्तार किए गए हैं.

दरअसल, लाल चंदन की बेशकीमती लकड़ी की खरीद फरोख्त सरकारी निगरानी में ही होती है. लेकिन चंदन तस्कर बड़े पैमाने पर इसकी तस्करी कर रहे हैं. दिल्ली में तस्करी कर लाई गई करीब 4.5 टन लकड़ी पकड़ी गई जो ट्रक में लाई जा रही थी. भारतीय बाजार में इस लकड़ी की कीमत करीब 1 करोड़ 20 लाख जबकि चीन में 4 करोड़ 20 लाख बताई जा रही है. चंदन की यह लड़की बेंगलुरु से दिल्ली लाई गई थी.

Advertisement

पुलिस ने लाल चंदन की लकड़ी की इस खेप के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें नीरज सहगल नाम का सख्स शामिल है जो चंदन को दिल्ली और एनसीआर में ठिकाने लगता था. दूसरा शख्स है रविन्द्र जो ट्रांसपोर्टर है और इसको हर खेप पर 40 हज़ार रुपये कमीशन मिलता था जबकि तीसरा शख्स ट्रक ड्राइवर किशन है. उसे हर खेप में 20 हज़ार का कमीशन मिलता था. तस्करों का यह गैंग 2 साल से काम कर रहा था. अब इस गैंग के बाकी सदस्यों की तलाश की जा रही है.

डीसीपी क्राइम गोपाल नाइक के मुताबिक इन लोगों ने दिल्ली और एनसीआर में कई गोडाउन भी किराए पर लिए हुए थे जहां ये लाल चंदन रखते थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement