देहरादून: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, तीन लोग गिरफ्तार

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश करते हुए तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है. उनके चंगुल से दो लड़कियों को आजाद कराया गया है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार प्रिवेन्शन एक्ट के तहत केस दर्ज किया है. आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.

Advertisement
बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश

मुकेश कुमार / BHASHA

  • देहरादून,
  • 05 जुलाई 2016,
  • अपडेटेड 9:48 PM IST

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश करते हुए तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है. उनके चंगुल से दो लड़कियों को आजाद कराया गया है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार प्रिवेन्शन एक्ट के तहत केस दर्ज किया है. आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.

जानकारी के मुताबिक, एक गुप्त सूचना के आधार पर देहरादून पुलिस और विशेष पुलिस बल की संयुक्त कार्रवाई में पटेलनगर इलाके में छापेमारी की गई. वहां से दो लड़कियों को आजाद कराते हुए पुलिस ने संजीव कुमार, दिनेश कुमार और राजीव कुमार को गिरफ्तार कर लिया. उनसे पूछताछ में कई सनसनीखेज खुलासे हुए हैं.

पुलिस ने बताया कि आरोपी विभिन्न राज्यों के दूरदराज इलाकों की भोली-भाली लड़कियों को फंसाते थे. उन्हें में धकेल देते थे. इन आरोपियों ने नाम से एक वेबसाइट बनाई थी. उसके जरिए ग्राहकों से ऑनलाइन संपर्क करते थे. आरोपियों के चंगुल से छुड़ाई गई दोनों लड़कियां पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »