दिल्लीः कुतुब गोल्फ कोर्स में मिली लड़की की सड़ी हुई लाश

दिल्ली के जाने माने कुतुब गोल्फ कोर्स में बोरे में बंद एक लाश मिलने से सनसनी फैल गई. लाश बुरी तरह से सड़ चुकी है. बताया जा रहा है कि लाश एक लड़की की है. बदबू आने पर पुलिस को इस संबंध में सूचना दी गई थी.

Advertisement
पुलिस ने इस मामले पर चुप्पी साध रखी है पुलिस ने इस मामले पर चुप्पी साध रखी है

परवेज़ सागर

  • नई दिल्ली,
  • 28 जून 2016,
  • अपडेटेड 8:49 PM IST

दिल्ली के जाने माने कुतुब गोल्फ कोर्स में बोरे में बंद एक लाश मिलने से सनसनी फैल गई. लाश बुरी तरह से सड़ चुकी है. बताया जा रहा है कि लाश एक लड़की की है. बदबू आने पर पुलिस को इस संबंध में सूचना दी गई थी.

गोल्फ कोर्स के आस-पास के रहने वाले लोगों का कहना है कि एक लड़की की है. जिसे बोरे बांधकर रखा गया था. आस-पास के ईलाके में दो दिन से काफी बदबू आ रही थी. इसके बाद गोल्फ कोर्स के गार्ड ने इस बात की सूचना पुलिस को दी.

Advertisement

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. आस-पास देखने पर बोरे में बंद लाश मिली. लाश को देखकर साफ हो गया है कि लड़की की हत्या करके उसकी लाश को यहां गोल्फ कोर्स में फेंक दिया गया था. कुतुब गोल्फ कोर्स में दिल्ली और दिल्ली के बाहर के बड़े-बड़े लोग गोल्फ खेलनें आते हैं.

ऐसे में गोल्फ कोर्स में लाश मिलना कई सवाल खड़े करता है. लिहाजा पुलिस ने इस मामले में चुप्पी साध रखी है. एक हाई प्रोफाइल जगह पर सड़ी हुई लाश मिलने के मामले में पुलिस कुछ भी कहने को तैयार नहीं है. पुलिस अफसर इस संबंध में न तो फोन पर जवाब दे रहे हैं.

जाहिर है पुलिस अफसरों पर भी दबाव महसूस किया जा रहा है. आस-पास के दुकान्दारों नें बताया कि लाश काफी सड़ी हुई थी. ऐसा लगता है कि लाश 15-20 दिन पुरानी थी. जिसकी वजह से कई दिनों से इलाके में बदबू फैली हुई थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »