तस्करी के लिए ले जा रहे थे गाय, पुलिस पर की फायरिंग

राजस्थान के अलवर में गो तस्करी के आरोप में एक शख्स की हत्या का मामला अभी थमा भी नहीं था कि एक बार फिर गो तस्करी के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी के दो साथी मौके से भागने में कामयाब रहे. इस दौरान तस्करों ने पुलिस टीम पर कई गोलियां भी बरसाईं.

Advertisement
तस्करी के लिए ट्रक में ठूंस कर गाय ले जा रहे थे तस्करी के लिए ट्रक में ठूंस कर गाय ले जा रहे थे

शरत कुमार

  • भरतपुर,
  • 11 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 11:55 PM IST

राजस्थान के अलवर में गो तस्करी के आरोप में एक शख्स की हत्या का मामला अभी थमा भी नहीं था कि एक बार फिर गो तस्करी के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी के दो साथी मौके से भागने में कामयाब रहे. इस दौरान तस्करों ने पुलिस टीम पर कई गोलियां भी बरसाईं.

मामला राजस्थान के भरतपुर स्थित कैथवाड़ा थाना क्षेत्र का है. पुलिस के मुताबिक, उन्हें मुखबिर के जरिए एक ट्रक में किए जाने की खबर मिली थी. पुलिस ने फौरन तस्करों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया. ट्रक हरियाणा की तरफ जा रहा था.

Advertisement

पुलिस ने नाकेबंदी की और ट्रक को चिन्हित करते हुए ड्राइवर को रूकने का इशारा किया. उसी वक्त ट्रक सवार तीन लोगों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की. जिसके बाद पुलिस ने एक तस्कर इरशाद को दबोच लिया, जबकि उसके दोनों साथी वहां से फरार हो गए.

पुलिस ने ट्रक में ठूंसी गई सभी गायों को मुक्त करवाया. गायों को ट्रक में इस कदर ठूंसा गया था कि कई गायें तो बेहोश हो गई थीं. पुलिस ने तत्काल मौके पर ही पशु चिकित्सक को बुलाया और इलाज गायों का इलाज करवाया. पुलिस इरशाद से पूछताछ कर उसके साथियों के बारे में पता लगा रही है.

कैथवाड़ा थाना प्रभारी राम नरेश ने बताया कि आरोपी इरशाद हरियाणा के उटावड़ गांव का रहने वाला है. इरशाद से पूछताछ के बाद उसके साथियों की तलाश में दबिश दी जा रही है. गौरतलब है कि यूपी में बंद होने के बाद अब ज्यादातर गो तस्कर हरियाणा की ओर रूख कर रहे हैं. बताते चलें कि बीते तीन महीनों में भरतपुर पुलिस ने 25 गो तस्करों को गिरफ्तार किया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »