राजस्थान: कोटा में कोचिंग कर रहे बिहार के छात्र ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

कोचिंग हब के रूप में मशहूर कोटा में बिहार के एक छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. पुलिस ने छात्र के शव को कब्जे में ले लिया है और मोर्चरी में रखवा दिया है. मृतक छात्र के परिजनों के पहुंचने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

aajtak.in

  • कोटा,
  • 07 अगस्त 2019,
  • अपडेटेड 11:38 PM IST

राजस्थान के कोटा में छात्रों के सुसाइड करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. बुधवार को कोटा में आईआईटी की कोचिंग कर रहे एक छात्र ने सुसाइड कर लिया. इस घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र के शव को कब्जे में लिया और मोर्चरी में रखवा दिया है. मृतक छात्र के परिजनों के पहुंचने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम होगा.

Advertisement

पुलिस ने बताया कि मृतक छात्र बिहार के मधुबनी का रहने वाला है. वह कोटा के एक कोचिंग संस्थान में पढ़ाई कर रहा था. उसने पढ़ाई के तनाव के चलते अपने कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड कर किया. फिलहाल कोटा के महावीर नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है.

राजस्थान के कोटा में छात्र की खुदकुशी का यह पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी कोटा में आईआईटी और मेडिकल के प्रवेश परीक्षा की कोचिंग लेने वाले कई छात्रों की आत्महत्या के मामले सामने आ चुके हैं. पिछले साल कोटा में 15 से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने खुदकुशी की थी.

आपको बता दें कि कोटा कोचिंग हब है. जिसके चलते यहां उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल समेत देश के कई राज्यों के छात्र-छात्राएं आईआईटी और मेडिकल प्रवेश परीक्षा समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग लेने आते हैं. हर साल डेढ़ लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं कोचिंग के लिए कोटा पहुंचते हैं. इनमें से ज्यादातर छात्र-छात्राएं राजस्थान के बाहर से आते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »