नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप कर फोड़ दी आंख, दर्दनाक मौत

यूपी में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किए जाने के बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई. आरोपियों ने पीड़िता की आंख भी फोड़ दी थी. परिजनों को किशोरी का शव घर के पास की झाड़ियों से बरामद हुआ. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस संबंध में पूछताछ के लिए 4 लोगों को हिरासत में लिया गया है.

Advertisement
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है

परवेज़ सागर

  • रायबरेली,
  • 06 अक्टूबर 2017,
  • अपडेटेड 7:35 PM IST

यूपी में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किए जाने के बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई. आरोपियों ने पीड़िता की आंख भी फोड़ दी थी. परिजनों को किशोरी का शव घर के पास की झाड़ियों से बरामद हुआ. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस संबंध में पूछताछ के लिए 4 लोगों को हिरासत में लिया गया है.

Advertisement

यह खौफनाक वारदात रायबरेली के भदोखर इलाके की है. बीते बुधवार की रात कुछ लोगों ने पहले पीड़िता को अपनी बनाया और फिर उसकी आंख फोड़कर हत्या कर दी. इस दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.

पीड़ित परिजनों ने बताया कि रात के समय वह घरवालों के साथ ही सोई थी. उसकी चारपाई उसकी मां की चारपाई के पास ही बिछी हुई थी. लेकिन सुबह जब परिजनों की आंख खुली तो देखा पीड़िता वहां से गायब है. जिसके बाद परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू कर दिया.

कुछ समय बाद पीड़िता का शव घर से कुछ दूर झाड़ियों से बरामद हुआ. शव की हालत बेहद खराब थी. आरोपियों ने हत्या के बाद उसकी तक आंखे फोड़ डाली थीं. पीड़िता के शव को इस हालत में देखकर परिजनों के होश उड़ गए. इस बात की सूचना पुलिस को दी गई.

Advertisement

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया. फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. में पीड़िता के साथ गैंगरेप की पुष्टि भी हुई. इस मामले की ख़बर लगते ही एसपी शिवहरी मीणा और कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई.

पुलिस के मुताबिक परिजनों की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. फिलहाल पुलिस इस मामले में 4 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »