मायके में महिला के बने अवैध संबंध, जन्मी मासूम बच्ची तो नाली में फेंका

पति से झगड़कर पत्नी ने अपने पति को छोड़कर अलग रहना शुरू कर दिया. महिला दो साल से अपने गांव माहला कलां में रह रही है. इसी दौरान गांव के एक शख्स जतिंदर सिंह से उस विवाहिता के अवैध संबंध बन गए.

Advertisement
पुलिस ने बच्ची के शव को मौके से बरामद कर लिया था (फाइल फोटो) पुलिस ने बच्ची के शव को मौके से बरामद कर लिया था (फाइल फोटो)

परवेज़ सागर

  • मोगा,
  • 06 नवंबर 2018,
  • अपडेटेड 3:39 PM IST

पंजाब के मोगा में एक हैरान कर देने वाला शर्मनाक मामला सामने आया है. जहां पति को छोड़कर अलग रहने वाली एक महिला के एक शख्स से अवैध संबंध हो गए. कुछ दिन बाद वो महिला गर्भवती हो गई और कुछ माह बाद उसने एक बच्ची को जन्म दिया. लेकिन महिला और उसके प्रेमी ने उस मासूम को नाली में फेंक दिया. जिससे उसकी मौत हो गई.

Advertisement

यह शर्मनाक वारदात मोगा के थाना बाघापुराना इलाके की है. जहां माहला कलां गांव की रहने वाली 28 वर्षीय अमनदीप कौर का विवाह गिल ग्राम निवासी राजपाल संग हुआ था. लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही पति-पत्नी के बीच झगड़ा होने लगा. दोनों के बीच संबंध खराब होने लगे.

इसी के चलते पत्नी ने अपने पति को छोड़कर अलग रहना शुरू कर दिया. दैनिक भास्कर के मुताबिक वो महिला दो साल से अपने गांव माहला कलां में रह रही है. इसी दौरान गांव के एक शख्स जतिंदर सिंह से उस विवाहिता के अवैध संबंध बन गए. जिसके चलते महिला गर्भवती हो गई. यह बात उसने जतिंदर को बताई.

दोनों ने मिलकर तय किया कि अगर बेटा हुआ तो रख लेंगे. मगर बेटी हुई तो उसे कहीं फेंक आएंगे. 9 माह बाद महिला ने एक नवंबर को एक मासूम बच्ची को जन्म दिया. बच्ची को देख दोनों ने उसे न रखने के फैसला कर लिया और मासूम को एक नाली में फेंक आए. वहां बच्ची की मौत हो गई.

Advertisement

किसी की सूचना पर पुलिस ने बच्ची का शव मौके से बरामद कर लिया. पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की. इस दौरान पुलिस आरोपी महिला और उसके प्रेमी तक जा पहुंची. स्थानीय पुलिस अधिकारी कुलदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बच्ची का शव मिलने पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था.

लेकिन पुलिस ने इस मामले जांच करते हुए आरोपी महिला और उसके प्रेमी तक जा पहुंची और दोनों गिरफ्तार कर लिया है. दोनों को नामजद कर दिया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »