बिहार: शराब नहीं मिली तो सिपाही ने की खुदकुशी

बिहार के रोहतास जिले में बिहार सैन्य पुलिस (बीएमपी) के एक जवान ने शराब नहीं मिलने के कारण जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली. हालांकि, पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों की सही जानकारी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मिलेगी. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

Advertisement
शराब नहीं मिलने के कारण खाया जहरीला पदार्थ शराब नहीं मिलने के कारण खाया जहरीला पदार्थ

मुकेश कुमार / IANS

  • सासाराम,
  • 07 अप्रैल 2016,
  • अपडेटेड 7:24 PM IST

बिहार के रोहतास जिले में बिहार सैन्य पुलिस (बीएमपी) के एक जवान ने शराब नहीं मिलने के कारण जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली. हालांकि, पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों की सही जानकारी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मिलेगी. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

जानकारी के मुताबिक, सासाराम स्थित बीएमपी-दो का जवान राजकिशोर शर्मा (34) बीएमपी परिसर स्थित आवासीय कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहता था. उसने बुधवार रात जहरीला पदार्थ खा लिया. अचेतावस्था में उसे स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी हो गई.

मृतक जहानाबाद जिले के मखदुमपुर थाना के कनौली गांव का निवासी था. मृतक के दोस्तों ने बताया कि राजकिशोर आदतन शराब पीने वाला था. राज्य में शराबबंदी की घोषणा के बाद से ही वह परेशान चल रहा था. वह पीने के लिए शराब की खोज रहा था, जो कि नहीं मिलने पर वह बेचैन हो उठा था.

पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लो ने कहा कि मौत के कारणों की सही जानकारी र्ट आने के मिलेगी. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. मृतक के परिजनों के मुताबिक राजकिशोर दो-चार दिनों से बेचैन था. उसका पूरा करियर विवादों से भरा रहा था. नौकरी के दौरान पांच बार निलंबित हो चुका था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »