फिल्म प्रोड्यूसर पर नौकरानी से बलात्कार का आरोप, गिरफ्तार

दिल्ली से सटे नोएडा से एक शॉर्ट फिल्म प्रोड्यूसर के घर की नौकरानी के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है. नोएडा के सेक्टर 20 थाना पुलिस ने नौकरानी से दुष्कर्म के मामले में शॉर्ट फिल्म प्रोड्यूसर को  गिरफ्तार किया है.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

पुनीत शर्मा / मोहित पारीक

  • नोएडा,
  • 05 अक्टूबर 2017,
  • अपडेटेड 4:04 AM IST

दिल्ली से सटे नोएडा से एक शॉर्ट फिल्म प्रोड्यूसर के घर की नौकरानी के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है. नोएडा के सेक्टर 20 थाना पुलिस ने नौकरानी से दुष्कर्म के मामले में शॉर्ट फिल्म प्रोड्यूसर को  गिरफ्तार किया है. आरोप है कि प्रोड्यूसर ने अपने घर की नौकरानी के साथ मारपीट करके जबरन बलात्कार किया और उसने उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसे सार्वजनिक करने की धमकी भी दी.

Advertisement

आरोपी के पिता इंडियन ब्राडकास्टिंग में उच्च पद पर तैनात रह चुके हैं औक आरोपी की पत्नीसेक्टर-16 स्थित एक चैनल में ग्राफिक्स डायरेक्टर है. थाना सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शाही ने बताया कि रवि कुमार (काल्पनिक) ने थाना सेक्टर-20 में आज रिपेार्ट दर्ज कराई है. उसके अनुसार उसकी पत्नी सेक्टर-15 के ई ब्लाक में रहने वाले अनूप गांगुली के यहां काम करती है.

उसका आरोप है कि गांगुली ने उसकी पत्नी के साथ मारपीट करके किया. जब उसने विरोध किया तो गांगुली ने धमकी दी कि उसकी बना ली है उसे नेट पर डालकर सार्वजनिक कर देगा. पुलिस ने आरोपी से पूछताछ करने के बाद उसे जेल भेज दिया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »