छत्तीसगढ़ः पुलिस मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक नक्सली को मार गिराया. पुलिस ने मौका-ए-वारदात से एक राइफल और अन्य सामान भी बरामद किया है.

Advertisement
पुलिस ने मारे गए नक्सली के पास से एक राइफल भी बरामद की है पुलिस ने मारे गए नक्सली के पास से एक राइफल भी बरामद की है

परवेज़ सागर / BHASHA

  • बीजापुर,
  • 08 अक्टूबर 2016,
  • अपडेटेड 4:33 PM IST

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक नक्सली को मार गिराया. पुलिस ने मौका-ए-वारदात से एक राइफल और अन्य सामान भी बरामद किया है.

बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जिले के आवापल्ली थाना क्षेत्र के अतर्गत दुबईगुड़ा गांव के जंगल में गतिविधि की जानकारी मिली थी. सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम को इलाके में गश्त के लिए रवाना किया गया.

Advertisement

पुलिस टीम जब दुबईगुड़ा गांव के जंगल में पहुंची, तभी नक्सलियों ने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी. इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की. कुछ देर तक दोनों ओर से फायरिंग होती रही. बाद में नक्सली वहां से फरार हो गए.

फायरिंग रुक जाने के बाद पुलिस ने घटनास्थल की तलाशी ली. तब वहां एक वर्दीधारी नक्सली का शव और एक 303 रायफल बरामद हुई. अधिकारियों ने बताया कि मारे गए नक्सली की शिनाख्त नहीं हो पाई है.

पुलिस लगातार नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रही है. इससे पहले भी कई नक्सली में मारे गए हैं जबकि कई ने पुलिस के समक्ष आत्म समर्पण कर दिया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »