रतलाम: ब्यूटी पार्लर गई थी दुल्हन, शादी के दिन ही प्रेमी ने गला रेतकर हत्या की

दुल्हन को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे क्षेत्र की नाकाबंदी कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी.

Advertisement
दुल्हन शानू यादव की प्रेमी ने की हत्या दुल्हन शानू यादव की प्रेमी ने की हत्या

aajtak.in

  • रतलाम,
  • 06 जुलाई 2020,
  • अपडेटेड 3:40 PM IST

  • सज रही दुल्हन का रेत दिया गला, ब्यूटी पार्लर में ली जान
  • रतलाम के ही होटल में उसी दिन होनी थी शादी

मध्य प्रदेश के रतलाम में रविवार सुबह करीब नौ बजे एक ब्यूटी पार्लर में शादी के लिए सज रही एक दुल्हन की हत्या उसके प्रेमी ने कर दी. इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया. अगले दिन सोमवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement

दरअसल, शाजापुर की रहने वाली शानू यादव की शादी नागदा निवासी गौरव जैन के साथ जावरा के ही एक होटल में रविवार को होनी थी. उसी दिन सुबह ब्यूटी पार्लर पहुंची शानू के फोन पर उसके प्रेमी ने ब्यूटी पार्लर के बाहर से ही कॉल किया. इसके बाद वह अचानक अंदर घुस गया और एक धारदार हथियार से दुल्हन शानू का गला रेत दिया.

दुल्हन को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे क्षेत्र की नाकाबंदी कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी. आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए.

इसे भी पढ़ें-

इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी राम यादव को सोमवार को पकड़ लिया गया. इससे पहले आरोपी के साथी पवन पांचाल को रविवार शाम को ही पकड़ा गया था.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक शानू की यह दूसरी शादी होने वाली थी, पहली शादी उज्जैन में हुई थी और उसका पति से तलाक हो गया था. शानू और आरोपी राम के बीच पिछले चार साल से प्रेम-संबंध था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »