यूपी: 5 रुपये के लिए अंडे बेचने वाले दुकानदार को दबंगों ने पीट पीटकर मार डाला

यूपी के बलिया में महज पांच रुपये के लिए एक अंडा व्यवसासी की हत्या कर दी. इस वारदात में शामिल सभी लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है.

Advertisement
पांच रुपये के लिए हत्या (Photo Aajtak) पांच रुपये के लिए हत्या (Photo Aajtak)

अनिल अकेला

  • बलिया ,
  • 05 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 11:06 AM IST

  • अंडे के दुकानदार की हत्या
  • दबंगों ने 2 बेटों को किया जख्मी

उत्तर प्रदेश के बलिया में महज पांच रुपये के लिए एक अंडा व्यवसायी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. इस वारदात में शामिल छह आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है. परिजनों का आरोप है कि इलाके के कुछ शराबी दबंगों के पास शराब खरीदने के लिए पांच रुपये कम पड़ रहे थे. दुकानदार द्वारा रुपये मांगने पर उन्होंने रुपये देने से मना कर दिया. इस बात से वो इतने नाराज हो गए कि लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी.

Advertisement

परिजनों ने पुलिस पर भी आरोप लगाया कि थाने में पहले शराबियों के खिलाफ शिकायत की थी तो उल्टे पुलिस वालों ने उन्हें ही थाने में बैठा कर रखा और उनकी पिटाई भी की. बाद में समझौता करा कर छोड़ दिया. लेकिन अगले ही दिन शराबियों ने अंडा व्यवसायी पर लाठी डंडे से किया और उसकी हत्या कर दी.

पांच रुपये के लिए मर्डर

वहीं एसपी का कहना है कि इस मामले में वालों के खिलाफ लापरवाही की जांच चल रही है. दोषी पुलिस वालों को किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जाएगा. मामले में पुलिस ने मृतक के पुत्र तौहीद अहमद की तहरीर पर शब्बीर अहमद समेत सात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

रोते- बिलखते परिजन

Advertisement

इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. लोग दबी जुबान में इन दबंगों के खिलाफ सख्त से सख्त सजा की मांग कर रहे है. वहीं इस घटना से दुखी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement