हरियाणा: डबल मर्डर से सनसनी, शराब कारोबारियों को गोलियों से भूना

सिरसा के गांव चौटाला के दो शराब कारोबारियों को अज्ञात बदमाशों ने गोलियों से भून दिया. दोनों की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

aajtak.in

  • सिरसा ,
  • 22 जुलाई 2020,
  • अपडेटेड 12:51 AM IST

  • सिरसा के गांव चौटाला में हुआ डबल मर्डर
  • शराब ठेके पर दो ठेकेदारों को गोलियों से भूना

सिरसा के गांव चौटाला में डबल मर्डर का मामला सामने आया है. मृतक मुकेश और जयप्रकश दोनों ही शराब के ठेकेदार बताए जाते हैं. वारदात सोमवार देर रात की है, जहां तीन हमलावरों ने दोनों लोगों पर 36 गोलियां दागीं. जिसके बाद उन दोनों को सिरसा के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया. जहां पर दोनों की मौत हो गई.

Advertisement

मृतक के परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर करने का आरोप लगाया है. फिलहाल पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

शराब कारोबारियों को गोलियों से भूना

बताया जा रहा है कि जयप्रकश और मुकेश देर रात गांव से कुछ ही दूरी पर हाई-वे पर स्थित एक ढाबे पर खाना खा रहे थे. तभी कुछ लोगों ने उन पर ताबड़तोड़ चलानीं शुरू कर दीं. इस घटना की सूचना पुलिस को मिली जिसके बाद पुलिस के बड़े अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. दोनों लोगों को अस्पताल ले जाया गया लेकिन दोनों की मौत हो गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

Advertisement

डबवाली सदर थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि मृतक मुकेश और जयप्रकाश दोनों शराब के कारोबारी हैं और इनका गांव के ही कुछ लोगों के साथ अवैध शराब बेचने को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था. जिसके चलते इस घटना को अंजाम दिया गया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »