11 साल पहले पुलिस हिरासत से फरार हुआ बदमाश, मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

11 साल पहले पुलिस की हिरासत से फरार हुए एक अपराधी को नोएडा में मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक नोएडा सेक्टर 54 में एक पेट्रोल पंप के पास बुधवार रात करीब 10.30 बजे मुठभेड़ हुई. इसमें मेहर गनी उर्फ ​​मेहरबान सिंह उर्फ ​​बंटी घायल हो गया.

Advertisement
मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर) मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर)

अरविंद ओझा

  • नोए़डा,
  • 21 नवंबर 2019,
  • अपडेटेड 8:30 AM IST

  • पुलिस के साथ मुठभेड़ में इमानी बदमाश गिरफ्तार
  • 2008 से पुलिस की हिरासत से हुआ था फरार

11 साल पहले पुलिस की हिरासत से फरार हुए एक अपराधी को नोएडा में मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. अधिकारियों ने कहा कि हत्या का दोषी, जो 2008 में इलाहाबाद से पुलिस हिरासत से भाग गया था, उसे बुधवार रात नोएडा पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम के साथ मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया.

Advertisement

मुठभेड़ में घायल हुआ ईनामी बदमाश

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक नोएडा सेक्टर 54 में एक पेट्रोल पंप के पास बुधवार रात करीब 10.30 बजे मुठभेड़ हुई. इसमें मेहर गनी उर्फ ​​मेहरबान सिंह उर्फ ​​बंटी घायल हो गया. वह मोटरसाइकिल पर था. उसने एसटीएफ और सेक्टर 24 पुलिस स्टेशन की संयुक्त टीम पर गोलियां चला दीं. जवाबी गोलीबारी में वह घायल हो गया और उसे पकड़ लिया गया.

बदमाश पर 50 हजार का इनाम था घोषित

घायल बदमाश को प्राथमिक इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में घायल हुए इस घोषित था. मेहरगनी छोटी जुलाहटी हमीरपुर का रहने वाला है, पुलिस को 2008 से इस बदमाश की तलाश थी.

हत्या के आरोप में हुई थी उम्रकैद

दरअसल, मेहरगनी ने 2005 में एक बच्चे की हत्या की थी, जिसके बाद कोर्ट ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई थी, लेकिन मेहरगनी 2008 में पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था. मेहरगनी ने 2005 में भी पुलिस की हिरासत से भागने की कोशिश की थी, लेकिन उस वक्त वह नाकाम रहा था. पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार के इनामी बदमाश मेहरबान को गिरफ्तार कर लिया गया है. घायल बदमाश का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »