मेरठ जेल में हत्यारोपी ने लगाई फांसी, परिजनों का हत्या का आरोप

यूपी के मेरठ के चौधरी चरण सिंह जिला कारागार परिसर के शौचालय में शनिवार देर रात एक हत्यारोपी कैदी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक बंदी पर अपनी पत्नी की हत्या का आरोप था.

Advertisement
वेस्ट यूपी के मेरठ जेल में हुई घटना वेस्ट यूपी के मेरठ जेल में हुई घटना

मुकेश कुमार

  • मेरठ,
  • 21 जनवरी 2018,
  • अपडेटेड 11:14 PM IST

यूपी के मेरठ के चौधरी चरण सिंह जिला कारागार परिसर के शौचालय में शनिवार देर रात एक हत्यारोपी कैदी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक बंदी पर अपनी पत्नी की हत्या का आरोप था. मृतक के परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

जानकारी के मुताबिक, जिले के परीक्षित गढ़ थाना इलाके के सोहना गांव निवासी सोमेंद्र (34) साल 2015 में खुद की पत्नी की जलाकर हत्या करने का आरोप लगा था. इस आरोप में वह दो साल से मेरठ जेल में बंद था. शनिवार रात वह बैरक नंबर छह में पहरेदारी कर रहा था. देर रात करीब दो बजे शौचालय के लिए निकला.

Advertisement

इसके बाद शौचालय में लोहे के जंगले के सहारे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. इसकी सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया. एसडीएम सिटी मुकेश चंद्र, एसपी सिटी मान सिंह चौहान और एसीएम गुलशन कुमार रात में ही जेल पहुंच गए. वीडियोग्राफी की गई। जेल प्रशासन के मुताबिक सोमेंद्र अक्सर तनाव में रहता था.

मेडिकल थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि जेल प्रशासन की ओर से सोमेंद्र के खुदकुशी करने का मुकदमा दर्ज कराया गया है. वहीं सूचना के बाद पहुंचे परिजनों ने जेल प्रशासन पर आरोप लगाया है कि जेल में सोमेंद्र को टॉर्चर किया जाता था. यह आत्महत्या नहीं हत्या है. उनका कहना है कि सोमेंद्र से पैसे मांगे जाते थे.

इसलिए उसने मजबूर होकर ये कदम उठाया. परिजनों ने जेल प्रशासन को सोमेंद्र को मौत का जिम्मेदार ठहराया और दोषियों पर कार्रवाई कर जेल भेजने की मांग की. एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया कि इस मामले में 309 के तहत मुकदमा दर्ज कर ली गई है. मामले की जांच करने में जुट गई है. दोषी पर कार्रवाई की जाएगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »