मुंबईः स्कूल में 4 साल की मासूम के साथ छेड़छाड़, चपरासी गिरफ्तार

मुंबई में एक चार साल की मासूम बच्ची के साथ स्कूल में छेड़छाड़ किए जाने का शर्मनाक मामला सामने आया है. जहां स्कूल का एक कर्मचारी बच्ची को बहाने से स्कूल के टॉयलेट में ले गया और वहां उसके साथ अश्लील हरकतें की. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
पुलिस ने आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है

परवेज़ सागर

  • मुंबई,
  • 08 अगस्त 2017,
  • अपडेटेड 12:35 AM IST

मुंबई में एक चार साल की मासूम बच्ची के साथ स्कूल में छेड़छाड़ किए जाने का शर्मनाक मामला सामने आया है. जहां स्कूल का एक कर्मचारी बच्ची को बहाने से स्कूल के टॉयलेट में ले गया और वहां उसके साथ अश्लील हरकतें की. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

यह शर्मनाक मामला मुंबई के मलाड इलाके का है. आरोपी स्कूल में चपरासी के पद पर कार्यरत् है. रोज की तरह बच्ची स्कूल पढ़ने गई. आरोपी बच्ची को बहला फुसला कर टॉयलेट में ले गया. वहां जाकर आरोपी बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने लगा.

Advertisement

किसी तरह यह बात बच्ची ने अपने परिजनों को बता दी. घटना जानकर परिजन सन्न रह गए. उन्होंने फौरन पुलिस से इस बात की शिकायत की. पुलिस ने पीड़ित परिजनों की तहरीर पर आरोपी को धरदबोचा. घटना की जानकारी मिलने पर स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के गुस्साए परिजनों ने धरना प्रदर्शन भी किया.

स्कूल प्रशासन ने आरोपी कर्मचारी को नौकरी से निकाल दिया है. प्रशासन ने बच्चों के परिजनों को की सुरक्षा बढ़ाने का आश्वासन दिया है. आरोपी को 11 अगस्त तक रिमांड पर रखा गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »