चिन्मयानंद पर छात्रा ने लगाए और भी आरोप, बोली- मेरे नहाने का बनाया था वीडियो

स्वामी चिन्मयानंद मामले में पीड़ित छात्रा ने स्वामी पर और भी बड़े आरोप लगाए हैं. उसने आरोप लगाया है कि स्वामी चिन्मयानंद ने उसका नहाते वक्त का वीडियो बनाया था.

Advertisement
स्वामी चिन्मयानंद (फाइल फोटो- Aajtak) स्वामी चिन्मयानंद (फाइल फोटो- Aajtak)

शिवेंद्र श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 14 सितंबर 2019,
  • अपडेटेड 9:13 PM IST

  • स्वामी चिन्मयानंद पर छात्रा ने लगाए और भी बड़े आरोप
  • पीड़ित छात्रा बोली- मेरे नहाने के समय का बनाया था वीडियो
  • पीड़िता बोली- वायरल करने की धमकी दे करता रहा दुष्कर्म
  • कैमरे से साक्ष्य गायब कराने के भी लगाए आरोप

स्वामी चिन्मयानंद मामले में पीड़ित छात्रा ने स्वामी पर और भी बड़े आरोप लगाए हैं. उसने आरोप लगाया है कि स्वामी चिन्मयानंद ने उसका नहाते वक्त का वीडियो बनाया था. इसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर वह लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा और बाद में कैमरे से उसने साक्ष्य भी गायब करा दिए.

Advertisement

पीड़ित छात्रा ने आरोप लगाया है कि स्वामी की गलती की वजह से ही लोगों ने उससे रंगदारी की मांग की थी. छात्रा ने इस मामले में जांच कर रही एसआईटी टीम को कुल 43 वीडियो सौंपे हैं, जिसमें पीड़ित लड़की के मुताबिक स्वामी चिन्मयानंद की काली करतूतों का सारा सबूत बंद है.

पीड़ित लड़की के पिता ने यह भी आरोप लगाया है कि सबूतों में से कुछ आपत्तिजनक वीडियो गायब कर दिए गए हैं, इसलिए उनकी मांग है कि स्वामी के खिलाफ चल रहे मामलों में दुष्कर्म के साक्ष्यों को नष्ट करने की धाराएं भी बढ़ाई जाए. छात्रा और उसके पिता ने एसआईटी की जांच पर पूरा भरोसा जताया है.

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम इस पूरे मामले में सभी सबूत जुटाने और संबंधित लोगों से पूछताछ करने के बाद अपनी रिपोर्ट 23 सितंबर को हाईकोर्ट में सौंपेगी. बताया ये जा रहा है जांच रिपोर्ट सौंपने के बाद छात्रा के धारा 164 के तहत बयान भी दर्ज कराए जा सकते हैं, जिसके बाद कोर्ट के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement

बता दें कि पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली लॉ कॉलेज की छात्रा 9 सितंबर को मीडिया के सामने आई थी. उसने चिन्मयानंद के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज करने की मांग की. छात्रा द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद से स्वामी चिन्मयानंद की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं और अब तक इस संबंध में कई खुलासे सामने आ चुके हैं. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »