बाजारों में बजाते थे बैंड, लोगों की पॉकेट से उड़ा देते थे महंगे मोबाइल

दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो भीड़-भाड़ वाले पब्लिक प्लेसेस पर बैंड बजाता था और भीड़ में मौजूद लोगों के मोबाइल उड़ा लेता था. गिरोह के पास से चोरी किए गए 150 से ज्यादा मोबाइल बरामद हुए हैं.

Advertisement
पुलिस गिरफ्त में आरोपी और बरामद मोबाइल(फोटो-आजतक) पुलिस गिरफ्त में आरोपी और बरामद मोबाइल(फोटो-आजतक)

राहुल झारिया / अनुज मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 06 जनवरी 2019,
  • अपडेटेड 12:43 AM IST

दिल्ली में साउथ डिस्ट्रिक्ट के हौज खास थाने की पुलिस ने भीड़-भाड़ वाले मार्केट में लोगों के मोबाइल फोन चोरी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने गिरोह के 7 लोगों को गिरफ्तार करके डेढ़ सौ से ज्यादा मोबाइल भी बरामद किए हैं.

पुलिस की गिरफ्त में आए गैंग द्वारा मोबाइल चोरी करने के चलते दिल्ली के बाजारों में कोहराम मच जाता था. जब लोग मार्केट में खरीदारी में मशगूल रहते थे, तो उस वक्त यह लोग उनको अपना शिकार बनाते थे.

Advertisement

गिरोह के सदस्य के बाजारों में बैंड बजाते थे. इस दौरान भीड़ में से लोगों के पॉकेट और बैग में से महंगे मोबाइल पार कर देते. गिरफ्तार किए गए सात आरोपियों में से तीन के रहने वाले हैं और चार झारखंड के रहने वाले हैं.

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि गिरोह के सदस्य चोरी किए  फोन या दूसरे सामान को अपने ठिकाने पर ले जाकर उसे आगे सप्लाई कर देते थे. इस गिरोह के पास से पुलिस ने 151 मोबाइल बरामद किए हैं. जिनमें से कुछ काफी महंगे भी हैं.

दरसल हौज खास थाना पुलिस टीम मोबाइल चोरी के एक मामले में जांच कर रही थी. इस दौरान टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर टीम भजनपुरा इलाके में पहुंची और वहां एक फ्लैट पर छापा मारा तो एक-एक करके सभी आरोपी पकड़े गए. जब पुलिस टीम ने कमरे की तलाशी ली तो वहां से 151 मोबाइल बरामद किए गए.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »