फैजाबाद पुलिस स्टेशन पहुंचे लापता कैप्टन शिखरदीप

कटिहार रेलवे स्टेशन से दिल्ली आते वक्त लापता हुए कैप्टन शिखरदीप मिल गए हैं. बरौनी थाने में कैप्टन के बहनोई जिम्मी प्रकाश के बयान के आधार पर शिखरदीप के लापता होने और अपहरण की आशंका की एक एफआईआर दर्ज की थी.

Advertisement
कैप्टन शिखरदीप कैप्टन शिखरदीप

सना जैदी

  • कटिहार,
  • 13 फरवरी 2016,
  • अपडेटेड 12:19 PM IST

कटिहार से दिल्ली आते वक्त लापता हुए भारतीय सेना के कैप्टन शिखरदीप का पता चल गया है. उन्होंने फैजाबाद पुलिस स्टेशन पहुंचकर सलामती की जानकारी दी. हालांकि अभी ये पता नहीं चला कि वह इतने दिन कहां रहे.

कैप्टन शिखरदीप 6 फरवरी से लापता थे. उनके परिजनों ने बरौनी रेल थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी. जम्मू में तैनात (25) एक महीने की छुट्टी पर अपने घर आए थे. छुट्टी बीत जाने के बाद छह फरवरी को वह कटिहार रेलवे स्टेशन से महानंदा एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए रवाना हुए. इसी सफर के दौरान शिखरदीप लापता हुए थे.

Advertisement

बरौनी रेल थाना प्रभारी आलोक प्रसाद ने कटिहार में रहने वाले कैप्टन के बहनोई जिम्मी प्रकाश के बयान के आधार पर होने और अपहरण की आशंका की एक एफआईआर दर्ज की थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement