यूपीः नाबालिग को अगवा कर सामूहिक बलात्कार, एक आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक नाबालिग लड़की को अगवा कर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किए जाने का शर्मनाक मामला सामने आया है. इस मामले में एक आरोपी भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है. पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है.

Advertisement
पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है

परवेज़ सागर / अभिषेक रस्तोगी

  • कानपुर,
  • 14 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 7:57 PM IST

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक नाबालिग लड़की को अगवा कर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किए जाने का शर्मनाक मामला सामने आया है. इस मामले में एक आरोपी भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है. पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है.

घटना कानपुर के बेकनगंज थाना क्षेत्र की है. जहां गोरा कब्रिस्तान की रहने वाली लड़की मंगलवार की शाम पेचबाग़ इलाके से होकर जा रही थी. इसी दौरान किसी ने पीछे से आकर उसे एक रुमाल सुंघा दिया. जिससे वह बेहोश हो गई. जब उसे होश आया तो उसने खुद को एक सुनसान मकान में बदहवास हालत में पाया.

Advertisement

छात्रा के मुताबिक उस वक्त उसके कपडे फटे हुए थे. और बाहर कुछ लोग रिज़वान नामक एक शख्स को पीट रहे थे. इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया.

पीडिता के मुताबिक आरोपी ने पहले भी उसके साथ की थी. कानपुर के एसपी सिटी सोमेन वर्मा ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. एक आरोपी को पब्लिक ने पकड़कर पुलिस को सौंपा था. अन्य आरोपियों की तलाश जारी है, उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »