मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को बनाया हवस का शिकार

यूपी के रायबरेली जिले में दरिंदो ने मानसिक रूप से विक्षिप्त एक महिला को अपनी हवस का शिकार बना डाला. वारदात के बाद आरोपियों ने महिला को जान से मारने की कोशिश भी की.

Advertisement
पीड़ित महिला अब अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है पीड़ित महिला अब अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है

परवेज़ सागर

  • रायबरेली,
  • 11 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 8:29 PM IST

उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में हवस के भूखे दरिंदो ने मानसिक रूप से विक्षिप्त एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना को अंजाम दे डाला. वारदात के बाद आरोपी महिला को मरा समझकर मौके से फरार हो गए.

बलात्कार का यह शर्मनाक मामला रायबरेली जिले के खीरो थाना क्षेत्र का है. जहां पहरौली गांव में रहने वाले एक अल्पसंख्यक परिवार की मानसिक रूप से विक्षिप्त गुरुवार को दिन में घर से बाहर गई थी. लेकिन रात हो जाने पर भी जब वह वापस घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता सताने लगी.

Advertisement

इसके बाद जब परिवार वालों ने उसे गांव में तलाश करना शुरू किया तो पता चला कि एक महिला गांव के बाहर बेहोशी की हालत में पड़ी है. परिजनों ने मौके पर जाकर देखा और उसकी शिनाख्त की. महिला को बदहाल देखकर फौरन पुलिस को मामले की सूचना दी गई.

उस 32 वर्षीय विक्षिप्त महिला के साथ एक खेत में किया गया था और उसके दुपट्टे से उसका गला कस दिया गया था, जिससे वह बेहोश हो गई. उसके अस्त व्यस्त कपड़े और शरीर पर चोटे के निशान देखकर सभी को यह बात समझ आ गई थी.

पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई के आदेश दे दिए. थाने पर मुकदमा दर्ज पीड़ित महिला को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया. महिला के परिजनों का कहना है कि बच्चे ना होने के कारण उसका तलाक हो गया था. तभी से वह अपना दिमागी संतुलन खो बैठी थी.

Advertisement

रायबरेली के पुलिस अधिक्षक हरिनारायण सिंह ने बताया कि महिला की मेडिकल रिपोर्ट का इंतज़ार किया जा रहा है. साथ महिला को इस हाल में पहुंचाने वाले आरोपियों की तलाश भी जा रही है. फिलहाल वह महिला जिला अस्पताल में जिंदगी के लिये संघर्ष कर रही है.

मामले की जांच का जिम्मा अपर पुलिस अधीक्षक राम मूरत के हवाले किया गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement