दोस्त की हत्या कर 200 टुकड़े किए, हड्डी-मांस को किया टॉयलेट में फ्लश

आरोपी फ़्लैट में शव लेकर गया और उसके टुकड़े-टुकड़े कर दिए. वह शव का मांस टॉयलेट में फ्लश कर देता था और हड्डियां थैली में भरकर भाईंदर की खाड़ी में फेंक देता था. उसने शव के करीब 400 से ज्यादा छोटे टुकड़े किए थे, जो फ्लश करने के कारण ड्रेनेज पाइप में फंस गए.

Advertisement
जुर्म को छिपाने के लिए आरोपी ने दोस्त के शव के सैकड़ों टुकड़े किए. जुर्म को छिपाने के लिए आरोपी ने दोस्त के शव के सैकड़ों टुकड़े किए.

आदित्य बिड़वई

  • मुंबई,
  • 24 जनवरी 2019,
  • अपडेटेड 12:33 PM IST

मुंबई में एक व्यक्ति ने अपने दोस्त का 60 हजार रुपये के लिए क़त्ल कर दिया. अपने जुर्म को छिपाने के लिए उसने शव के सैकड़ों टुकड़े किए और उसे टॉयलेट में फ्लश कर दिया. यही नहीं, उसने लाश की हड्डियां और सिर अलग रखा और उन्हें थैली में भरकर भाईंदर की खाड़ी में फेंक दिया. इस घटना का खुलासा उस वक्त हुआ जब सोसाइटी के चैंबर से बदबू आने लगी.

Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी पिंटू किशन शर्मा (40) ग्लोबल सिटी इलाके में फ्लैट नंबर 602 में रहता था, उसने हाल ही में घर किराए पर लिया था. पूछताछ में उसने बताया कि मीरा रोड के सेक्टर-9 में रहने वाले गणेश विट्ठल कोलटकर (58) ने उससे 1 लाख रुपये कर्ज लिया था. उसने 40 हजार रुपये चुका दिए, लेकिन 60 हजार रुपये के लिए आनाकानी करने लगा.

इससे दोनों के बीच विवाद बढ़ गया. फिर एक दिन दोनों के बीच झगड़ा हो गया. इस बात से नाराज होकर आरोपी पिंटू ने हत्या की योजना बनाई. उसने कोलटकर को विरार में बुलाया यहां लड़ाई के दौरान उसकी हत्या कर दी. फिर जुर्म को छिपाने के लिए उसने ग्लोबल सिटी इलाके में फ्लैट लिया.

यहां वह कोलटकर का शव लेकर गया और उसके टुकड़े-टुकड़े कर दिए. वह शव का मांस टॉयलेट में फ्लश कर देता था और हड्डियां थैली में भरकर भाईंदर की खाड़ी में फेंक देता था. उसने शव के करीब 200 से ज्यादा छोटे टुकड़े किए थे, जो फ्लश करने के कारण ड्रेनेज पाइप में फंस गए.

Advertisement

नाली साफ़ कर रहे थे मजदूर नाले में मिली उंगलियां...

ड्रेनेज पाइप से बदबू आने के बाद सोसायटी के पदाधिकारियों ने चैंबर की सफाई के लिए 2 मजदूर बुलाए. उन्होंने जब सफाई की तो मांस के टुकड़े फंसे मिले. उन्हें लगा कि यह चिकन या मटन है, लेकिन जब 200 से ज्यादा टुकड़े मिले तो उन्हें शक हुआ. इस बीच उन्हें उंगलियां भी मिली. यह देख मजदूरों के होश उड़ गए. फिर सोसायटी में रहने वालों ने पुलिस स्टेशन को सूचना दी. पुलिस ने मौके पहुंचकर जांच शुरू की जो पिंटू किशन शर्मा तक जा पहुंची. सख्ती से पूछताछ करने पर उसने हत्या की बात कबूल की. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »