HR प्रोफेशनल्स से दोस्ती कर पैसे ऐंठने के लिए करती थी ब्लैकमेल, महिला गिरफ्तार

पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है, जिसपर कंपनियों के एचआर को पहले दोस्ती के जाल में फंसाने और फिर रेप का आरोप लगाने के नाम पर ब्लैकमेल कर धन उगाही करने का आरोप है.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

aajtak.in

  • पुणे,
  • 27 जनवरी 2020,
  • अपडेटेड 2:54 PM IST

  • एचआर प्रोफेशनल से की थी 7 लाख की मांग
  • शिकायत पर पुणे की पुलिस ने की कार्रवाई
महाराष्ट्र के पुणे में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है, जिसपर कंपनियों के एचआर को पहले दोस्ती के जाल में फंसाने और फिर रेप का आरोप लगाने के नाम पर ब्लैकमेल कर धन उगाही करने का आरोप है. पुलिस ने गिरफ्तार महिला को कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट ने उसे 29 जनवरी तक के लिए हिरासत में भेज दिया.

आरोपी महिला को गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले 25 जनवरी को गिरफ्तार किया गया. बताया जाता है कि एक कंपनी के एचआर प्रोफेशनल ने इस महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. इस शिकायत में आरोप लगाया गया था कि महिला ने शिकायतकर्ता से सात लाख रुपये की मांग की. जब उसने देने से इनकार किया तो महिला रेप के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगी.

Advertisement

यह भी पढ़ें-

धमकी से दबाव में आकर बदनामी के डर से उसने महिला को 45 हजार रुपये दे भी दिए, लेकिन वह इतने पर ही नहीं मानी. वह शेष 6.55 लाख रुपये की मांग को लेकर लगातार दबाव बनाती रही. इससे आजिज आकर एचआर प्रोफेशनल ने थाने पहुंचकर महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.

यह भी पढ़ें-

एचआर प्रोफेशनल की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की तो कई तथ्य सामने आए. शुरुआती जांच में ही यह साफ हो गया कि शिकायत दर्ज कराने वाला एचआर कोई इकलौता व्यक्ति नहीं है जिससे महिला ने ब्लैकमेल कर पैसे मांगे हों. उसने कई अन्य एचआर फ्रोफेशनल्स को भी ब्लैकमेल कर न सिर्फ मोटी रकम की मांग की, बल्कि कई से दबाव बनाकर लेने में भी सफल रही.

Advertisement

यह भी पढ़ें-

यह साफ होने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया. बताया जाता है कि आरोपी महिला पहले तो एचआर प्रोफेशनल्स से दोस्ती गांठती थी फिर कुछ दिनों के बाद उन्हें रेप का मुकदमा दर्ज कराने के नाम पर ब्लैकमेल करना शुरू करती थी. उसने ऐसा कितने एचआर प्रोफेशनल्स के साथ किया है, पुलिस इसकी जांच कर रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »