बिजली टॉवर से फंदा लगाकर प्रेमी युगल ने की खुदकुशी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में खेतों के बीच बने बिजली टॉवर से प्रेमी युगल ने शनिवार रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस मामले में केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. प्रेमी युगल के परिजनों से पूछताछ की जा रही है.

Advertisement
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले की घटना उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले की घटना

मुकेश कुमार

  • लखनऊ,
  • 30 जुलाई 2017,
  • अपडेटेड 7:38 PM IST

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में खेतों के बीच बने बिजली टॉवर से प्रेमी युगल ने शनिवार रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस मामले में केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. प्रेमी युगल के परिजनों से पूछताछ की जा रही है.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, जिले के खुटार थाना क्षेत्र के ग्राम रौतापुरकलां निवासी अरविंद पाल (20) और उसकी प्रेमिका सीमा पाल (18) ने पुवायां रोड गांव से लगभग 500 मीटर दूर खेतों में बने बिजली के टॉवर से फांसी लगा ली. बताया जा रहा है कि सीमा ने अपने दुपट्टे से, जबकि अरविंद ने अपनी पैंट की मदद से फांसी लगाई है.

पुलिस ने बताया कि सीमा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पैंट फट जाने से अरविंद नीचे गिर गया. सुबह शौच को निकले ग्रामीणों ने युवती को टॉवर पर फांसी पर लटका देखा. युवक को जमीन पर तड़प रहा था. पुलिस को सूचना देते हुए उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया.

बताते चलें कि इसी तरह की एक घटना सीतापुर जिले में सामने आई थी. यहां एक नाबालिग प्रेमी युगल ने पेड़ से फांसी लगा कर जान दे दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था. पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने जांच पड़ताल किया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »