पुलिस ने तोड़ा सरकारी स्कूल के कमरे का ताला, मिलीं शराब की 77 बोतलें

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने स्कूल में छापेमारी की और भारी संख्या में विदेशी शराब की बोतलें बरामद कीं. इसके साथ ही स्कूल के प्रिंसिपल को हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ जारी है.

Advertisement
पुलिस ने स्कूल के कमरे से अवैध शराब बरामद की (Photo Aajtak) पुलिस ने स्कूल के कमरे से अवैध शराब बरामद की (Photo Aajtak)

प्रह्लाद कुमार

  • दरभंगा ,
  • 13 जुलाई 2020,
  • अपडेटेड 11:05 PM IST

  • सरकारी स्कूल से शराब की बोतलें बरामद
  • पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मारा छापा

बिहार के दरभंगा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर एक सरकारी स्कूल में बड़ी तादाद में अवैध शराब पकड़ी गई है. बताया जा रहा है कि शराब कारोबारियों ने स्कूल के एक पुराने कमरे को गोदाम बना रखा था. जहां पर भारी संख्या में विदेशी शराब रखी जाती थी. फिर शराब को इधर-उधर सप्लाई किया जाता था.

Advertisement

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने स्कूल में छापेमारी की और भारी संख्या में विदेशी शराब की बोतलें बरामद कीं. इसके साथ ही स्कूल के प्रिंसिपल को हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ जारी है. वहीं स्कूल के प्रिंसिपल का कहना है कि उन्हें इस बारे कोई जानकारी नहीं है कि ये शराब की बोतलें यहां कैसे आईं.

सरकारी स्कूल के कमरे से शराब बरामद

इस मामले पर सीआईटी अधिकारी शिवपूजन पासवान का कहना है कि पुलिस अधीक्षक बाबूराम के निर्देश पर कैदराबाद मुहल्ला स्थित प्लस टू मुकुंदी चौधरी उच्च विद्यालय में छापेमारी की गई. जहां पर स्कूल के प्रिंसिपल के सामने स्कूल के एक कमरे का ताला तोड़ा गया. जिसमें 77 बरामद की गईं.

सरकारी स्कूल से शराब बरामद

पुलिस मामले की जांच में जुटी

सीआईटी अधिकारी शिवपूजन पासवान ने बताया कि उच्च विद्यालय के प्राचार्य से विद्यालय के कमरे में शराब रखने के बारे में पूछताछ की जा रही है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement