कासगंजः चंदन के परिजनों ने मांगा शहीद का दर्जा, ड्रोन से निगरानी, मिला क्रूड बम

चंदन की मां ने आजतक से बातचीत में कहा कि उनके बेटे को शहीद का दर्जा दिया जाना चाहिए और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस मामले में ऐक्शन लेना चाहिेए.

Advertisement
हिंसा में मारे गए चंदन के परिवार वाले कर रहे प्रदर्शन हिंसा में मारे गए चंदन के परिवार वाले कर रहे प्रदर्शन

मुनीष पांडे / आशुतोष कुमार मौर्य / कुमार अभिषेक

  • कासगंज,
  • 28 जनवरी 2018,
  • अपडेटेड 2:46 PM IST

सांप्रदायिक हिंसा की आग में जल रहे उत्तर प्रदेश के कासंगज में तीसरे दिन भी बवाल हुआ. हालांकि जल्द ही स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया. कासगंज में उपद्रवियों पर नजर रखने के लिए ड्रोन की मदद ली जा रही है और संदिग्ध उपद्रवियों के खिलाफ तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. तलाशी के दौरान एक आरोपी के घर से क्रूड बम और एक पिस्टल भी बरामद हुआ है.

Advertisement

इस बीच हिंसा की भेंट चढ़े चंदन गुप्ता के परिवार वालों ने CM योगी के खिलाफ प्रदर्शन किया और चंदन को शहीद घोषित किए जाने की मांग की. उत्तर प्रदेश के DGP ने वहीं कहा है कि कासगंज के हालात नियंत्रण में है. छिटपुट आगजनी की खबरें हो रही हैं वो सुनसान जगहों पर हुई है ऐसी जगहों पर हुई जो सालों से सुनसान पड़ी थीं. ड्रोन से इलाके की निगरानी की जा रही है.

60 से अधिक उपद्रवी गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि 60 से ज्यादा गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और सभी संदिग्ध लोगों को पकड़ा गया है. दोनों समुदाय के लोगों को एक साथ बिठाकर शांति की अपील की जाएगी. कहां चूक हुई कौन जिम्मेदार है इसकी विवेचना बाद में होगी. फिलहाल हमारा पूरा ध्यान स्थिति को काबू करने में लगा है जो कि लगभग हो चुका है.

Advertisement

हिंसा के पीछे राजनीतिक साजिश

आजतक से इक्स्क्लूसिव बात करते हुए कासगंज हिंसा पर SP सुनील सिंह ने हिंसा की वारदातों के पीछे राजनीतिक साजिश की आशंका जाहिर की है. उन्होंने कहा कि इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता की इसके पीछे राजनीतिक साज़िश हो सकती है.

तिरंगा यात्रा निकाल रहे लोगों ने की थी भड़काऊ नारेबाजी

SP सुनील सिंह ने साथ ही गणतंत्र दिवस पर तिरंगा यात्रा के दौरान हिंसा भड़काने वाले तत्वों के बारे में भी अहम खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा निकाल रहे लोगों ने एक खास जगह पहुंचकर कुछ भड़काऊ नारेबाजी की, जिसके चलते झगड़ा शुरू हुआ और हिंसा भड़क उठी. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि गणतंत्र दिवस के दिन हिंसा त्वरित कारणों से भड़की, लेकिन उसके बाद फैलाई जा रही हिंसा के पीछे कोई राजनीतिक साजिश है.

ड्रोन से की जा रही कासगंज की निगरानी

कासगंज में हिंसा भड़कान वाले संदिग्ध उपद्रवियों पर नजर रखने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है. कासगंज हिंसा की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए अलीगढ़ से ड्रोन कैमरा टीम को बुलाया गया है. बिलराम गेट, सोरों गेट, सहावर गेट, नदरई गेट सहित शहर के संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है.

Advertisement

गणतंत्र दिवस पर तिरंगा यात्रा के दौरान दो गुटों में हुई झड़प के बाद अब भी इलाके में तनाव बना हुआ है. पूरे शहर में धारा 144 लागू करने के साथ ही कई इलाकों और नेटवर्क की इंटरनेट सेवा ठप कर दी गई हैं. हालांकि हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है. रविवार की सुबह उपद्रवियों ने कई दुकानों में आग लगा दी और लूटपाट की.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »