सास को मारने के लिए हिटमैन की धमकी... न्यूयॉर्क टाइम्स के एग्जीक्यूटिव की हत्या में नया मोड़

जोनाथन मैकिंजी की हत्या के आरोपी सास-ससुर के वकील ने दावा किया कि उन्होंने सास शिली चेन को हिटमैन से मरवाने की धमकी दी थी. इस दावे ने तलाक, बच्चों की कस्टडी और दुर्व्यवहार के आरोपों से घिरे हत्या मामले को नया मोड़ दिया है.

Advertisement
NYT एग्जीक्यूटिव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. (Photo- ITG) NYT एग्जीक्यूटिव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. (Photo- ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:41 AM IST

अमेरिका में न्यूयॉर्क टाइम्स के एग्जीक्यूटिव जोनाथन मैकिंसी की हत्या के मामले में नया मोड़ आया है. मैकिंसी की 26 सितंबर को कैलिफोर्निया में एक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में उनके सास-ससुर शिली चेन और शौयोंग झांग पर हत्या के आरोप लगाए गए हैं. अब दोनों का बचाव कर रहे वकील कर्टिस ब्रिग्स ने दावा किया है कि मैकिंसी ने अपनी सास को कम से कम तीन बार जान से मारने की धमकी दी थी.

Advertisement

वकील के मुताबिक, एक बार उन्होंने हिटमैन के जरिए हत्या कराने की धमकी दी थी, जबकि दो अन्य मौकों पर उन्हें खत्म करने की बात कही थी. हालांकि, ये बचाव पक्ष के आरोप हैं. चीनी मूल के दंपति ने पिछले महीने फर्स्ट-डिग्री मर्डर के आरोपों से इनकार किया था. वकील ब्रिग्स ने कहा कि उनके मुवक्किलों ने हत्या की साजिश नहीं रची थी और न ही कुछ पहले से तय किया था.

वकील के मुताबिक, दंपति अपने नाती-पोतों की सुरक्षा को लेकर चिंतित थे. वकील ने कहा कि वे बेरहम हत्यारे नहीं, बल्कि ऐसे दादा-दादी हैं जो अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर डरे हुए थे. उन्होंने शिली चेन को बच्चों की देखभाल करने वाली ऐसी महिला बताया, जो उनके साथ ही रहती थीं.

यह भी पढ़ें: भारतीय दूतावास ने न्यूयॉर्क टाइम्स को लगाई लताड़, PoK में बवाल को लेकर कही थी ये बात

Advertisement

जांचकर्ताओं के मुताबिक, गिरफ्तारी के समय 77 साल की चेन के पास एक बंदूक थी. दंपति की कार से भी एक अन्य हथियार मिलने का आरोप है. बचाव पक्ष के वकील ने दावा किया कि दोनों ने मार्च में मैकिंसी से अपनी सुरक्षा के लिए हथियार खरीदे थे.

तलाक और बच्चों की कस्टडी को लेकर चल रही थी लड़ाई

मैकिंसी न्यूयॉर्क टाइम्स में गेमिंग इंजीनियर थे. उनकी पत्नी कैंडिस जांग के साथ तलाक और तीन बच्चों की कस्टडी को लेकर विवाद चल रहा था. दोनों ने एक-दूसरे पर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए थे. अदालत के रिकॉर्ड के मुताबिक, कैंडिस ने 2023 में पुलिस से शिकायत की थी कि मैकिंसी ने उनके एक बच्चे को धक्का दिया और उसके साथ सख्ती से पेश आए. पिछले साल अक्टूबर में मैकिंसी की गिरफ्तारी और बच्चों के साथ दुर्व्यवहार के एक मामले में आरोप लगने के बाद कैंडिस को उनके खिलाफ घरेलू हिंसा से सुरक्षा का आदेश मिला था.

पुलिस के मुताबिक, मैकिंसी ने एक बच्चे को थप्पड़ मारने की बात स्वीकार की थी. उन पर दूसरे बच्चे को खतरे में डालने का आरोप भी लगा था. रिपोर्ट के अनुसार, मौत के समय वह जमानत पर बाहर थे और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े एक कार्यक्रम में शामिल होने की कोशिश कर रहे थे.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'न्यूयॉर्क टाइम्स' ने बांग्लादेश में दीपू दास की मॉब लिंचिंग को कैसे किया 'नॉर्मलाइज', देखें

मैकिंसी ने भी पत्नी और सास पर लगाए थे आरोप

मैकिंसी ने पत्नी के आरोपों को चुनौती देते हुए खुद भी सुरक्षा आदेश की मांग की थी और तलाक की अर्जी दी थी. अदालत के रिकॉर्ड के मुताबिक, उन्होंने अपने तीन बच्चों से ज्यादा मिलने की मांग की थी. उनका कहना था कि उन्हें सप्ताह में केवल दो घंटे निगरानी में बच्चों से मिलने की अनुमति थी. मैकिंसी ट्रांसजेंडर थे.

अपनी याचिका में उन्होंने आरोप लगाया था कि उनकी सास ने उन्हें और उनके एक बच्चे को LGBTQ+ समुदाय के खिलाफ अपमानजनक शब्द कहे. उन्होंने पत्नी पर अपने जेंडर ट्रांजिशन से जुड़ी मेडिकल प्रक्रियाओं के दौरान दुर्व्यवहार करने का आरोप भी लगाया था. इस तरह हत्या से पहले परिवार में तलाक, बच्चों की कस्टडी और दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर लंबे समय से तनाव बना हुआ था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »