प्रेमी के साथ भागने के लिए ससुराल में की लाखों की चोरी, CCTV ने खोला राज

पुलिस इस बात से हैरान थी कि ना तो कई घर में आया और ना बाहर गया तो चोरी किसने की. पुलिस ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो हकीकत सामने आ गई.

Advertisement
पुलिस ने आरोपी बहू को गिरफ्तार कर लिया है (सांकेतिक चित्र) पुलिस ने आरोपी बहू को गिरफ्तार कर लिया है (सांकेतिक चित्र)

परवेज़ सागर

  • जालंधर,
  • 22 जनवरी 2019,
  • अपडेटेड 2:09 PM IST

जालंधर के फिल्लौर कस्बे में चोरी के एक मामले ने सबको हैरान कर दिया. जहां एक कारोबारी के घर में उसी की बहू ने हाथ साफ कर दिया. महिला ने अपनी ससुराल से 15 लाख रुपये और 25 तोले सोना उड़ा लिया. इस काम में बहू के पुराने प्रेमी ने उसकी मदद की. लेकिन दोनों के सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की वजह से पूरा मामला खुल कर सामने आ गया.

Advertisement

फिल्लौर कस्बे में इंद्रजीत शर्मा का बड़ा कारोबार है. उनके बेटे राकेश शर्मा की शादी चार माह पहले रिंपल नाम की लड़की के साथ हुई थी. अचानक उनके घर में चोरी हो गई. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और छानबीन शुरू हुई. पुलिस इस बात से हैरान थी कि ना तो कई घर में आया और ना बाहर गया तो चोरी किसने की. पुलिस ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो हकीकत सामने आ गई.

फुटेज देखने पर पुलिस को राकेश की पत्नी रिंपल की हरकत कुछ संदिग्ध लगी. पुलिस ने फौरन उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी. पहले वो खुद को निर्दोष बताती रही लेकिन पुलिसकर्मियों की सख्ती के बाद वो टूट गई और उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया.

रिंपल ने पुलिस को बताया कि शादी से पहले उसका फरीदकोट निवासी लखबीर सिंह के साथ प्रेम प्रसंग था. वो उसी से शादी करना चाहती थी. उसकी योजना ससुराल से भागकर उससे शादी करने की थी. इसलिए उसने अपनी ससुराल से ही 15 लाख रुपये और 25 तोले सोना चुरा लिया. इस संबंध में रिंपल के ससुर इंद्रजीत शर्मा ने ही उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया है.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक चोरी की इस वारदात में रिपंल का प्रेमी लखबीर सिंह भी शामिल था. खुलासा होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »