पंचकूला में है राम रहीम की हनीप्रीत, सामने आया पूछताछ का वीडियो

राष्ट्रद्रोह और हिंसा भड़काने की आरोपी हनीप्रीत को गिरफ्तार करने के बाद हरियाणा पुलिस आज उसे पंचकूला कोर्ट में पेश करने जा रही है. उसे थाने से कोर्ट ले जाया गया है. हनीप्रीत और सीबीआई के वकील कोर्ट रूम में मौजूद हैं. पुलिस उसे हिरासत में लेने की मांग करने वाली है. हनीप्रीत को पंजाब के जीरकपुर-पटियाला रोड के बीच गिरफ्तार किया गया था.

Advertisement
राष्ट्रद्रोह और हिंसा भड़काने की आरोपी हनीप्रीत राष्ट्रद्रोह और हिंसा भड़काने की आरोपी हनीप्रीत

निशांत चतुर्वेदी / अशोक सिंघल / मुकेश कुमार

  • चंडीगढ़,
  • 04 अक्टूबर 2017,
  • अपडेटेड 2:45 PM IST

राष्ट्रद्रोह और हिंसा भड़काने की आरोपी हनीप्रीत को गिरफ्तार करने के बाद हरियाणा पुलिस आज उसे पंचकूला कोर्ट में पेश करने जा रही है. उसे थाने से कोर्ट ले जाया गया है. हनीप्रीत और सीबीआई के वकील कोर्ट रूम में मौजूद हैं. पुलिस उसे हिरासत में लेने की मांग करने वाली है. हनीप्रीत को पंजाब के जीरकपुर-पटियाला रोड के बीच गिरफ्तार किया गया था.

Advertisement

आजतक को हनीप्रीत से पूछताछ के दौरान का एक वीडियो मिला है, हालांकि वीडियो में किसी की आवाज नहीं आ रही. पंचकूला पुलिस कमिश्नर एएस चावला ने बताया कि पूछताछ के दौरान हनीप्रीत ने मंगलवार को कोई बड़ा खुलासा नहीं किया है. हालांकि उसने यह जरूर बताया कि डेरा समर्थक एक महिला सुखदीप ने ही उसे बठिंडा में छिपा रखा था.

पुलिस कमिश्नर ने आजतक से कहा, 'वरिष्ठ महिला पुलिस अधिकारियों ने हनीप्रीत से पूछताछ की है. हालांकि उसने अभी तक ज्यादा कुछ नहीं बताया है. अभी उससे और पूछताछ की जाएगी. कोर्ट से हनीप्रीत को पुलिस हिरासत में लेने की मांग की जाएगी.' पुलिस महकमा खुद हैरान है कि पंजाब में ही रहते हुए हनीप्रीत ने खुद को कैसे इतने दिनों छिपाए रखा था.

बताते चलें कि कुछ ही दिन पहले हनीप्रीत ने दिल्ली हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दायर किया था, जिसे अदालत ने ठुकराते हुए उसे सरेंडर करने की नसीहत दी थी. इसके बाद हनीप्रीत पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में सरेंडर करने की तैयारी में थी. गिरफ्तारी से पहले आजतक को दिए इंटरव्यू में हनीप्रीत ने खुद को निर्दोष बताया है.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »