हनीप्रीत की गिरफ्तारी पर बोले CM खट्टर- पंजाब पुलिस की भूमिका संदिग्ध, दाल में कुछ काला है

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हनीप्रीत की गिरफ्तारी को लेकर पंजाब पुलिस पर निशाना साधा है. मुख्यमंत्री ने कहा हनीप्रीत मामले में पंजाब पुलिस की भूमिका संदिग्ध रही है.

Advertisement
हरियाणा के मुख्यमंत्री ने पंजाब पुलिस पर निशाना साधा है हरियाणा के मुख्यमंत्री ने पंजाब पुलिस पर निशाना साधा है

परवेज़ सागर / सतेंदर चौहान

  • चंडीगढ़,
  • 05 अक्टूबर 2017,
  • अपडेटेड 6:48 PM IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हनीप्रीत की गिरफ्तारी को लेकर पंजाब पुलिस पर निशाना साधा है. मुख्यमंत्री ने कहा हनीप्रीत मामले में पंजाब पुलिस की भूमिका संदिग्ध रही है. उधर, कांग्रेस ने भी खट्टर सरकार को अपने गिरेबान में झांकने की सलाह दी है.

सीएम खट्टर ने कहा कि पंजाब पुलिस के माध्यम से सब कुछ हुआ है. मुख्यमंत्री का कहना था कि पंजाब पुलिस को सूचना देनी चाहिए थी. मगर ऐसा नहीं हुआ. तभी ऐसा लगता है कि दाल में कुछ काला है.

Advertisement

मुख्यमंत्री खट्टर के अनुसार से पूछताछ में सारा खुलासा होगा. सीएम मनोहर लाल ने हनीप्रीत के मामले में पंजाब पुलिस पर गंभीर सवाल उठाए हैं.

हनीप्रीत के मामले में सीएम ने पंजाब पुलिस पर शक जताते हुए कहा कि जब हनीप्रीत गायब थी, तब कहीं न कहीं पंजाब पुलिस को हनीप्रीत का पता था. पंजाब पुलिस के पास कई गाड़ियां थीं.

खट्टर ने साफ कहा कि पंजाब पुलिस की भूमिका जांच के बाद स्पष्ट होगी. उन्होनें बताया कि आज हरियाणा पुलिस पंजाब गई है. जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी.

मुख्यमंत्री के बयान से साफ है कि कहीं न कहीं अब इस मामले में दो राज्यों के बीच सियासत शुरू हो गई है. कांग्रेस शासित पंजाब राज्य की पुलिस पर निशाना साधकर खट्टर ने खुद इसकी शुरूआत कर दी है.

Advertisement

उधर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आरपीएन सिंह ने खट्टर के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि वे अपने गिरेबान में झांके. खुद पूरे घटनाक्रम के दौरान खट्टर सरकार की भूमिका सबके सामने है. खुद कुछ ठीक से करते नहीं और सवाल कांग्रेस पर उठाते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »