दिल्लीः फ्लैट में पंखे से लटकी मिली युवती की लाश

दिल्ली के अपार्टमेंट में एक लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका घरों में काम करती थी. उसके परिजनों ने लड़की की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

Advertisement
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है

परवेज़ सागर / तनसीम हैदर

  • नई दिल्ली,
  • 22 सितंबर 2016,
  • अपडेटेड 1:08 PM IST

दिल्ली के अपार्टमेंट में एक लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका घरों में काम करती थी. उसके परिजनों ने लड़की की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

घटना दिल्ली के द्वारका सेक्टर-12 की है. जहां विद्युत अपार्टमेंट के एक फ्लैट में एक 19 वर्षीय की लाश पंखे से लटकी मिली. मृतका का नाम सावित्री था. वह लोगों के घरों में काम करती थी. बुधवार को वह अपने घर से काम के लिए निकली थी लेकिन फिर लौट कर घर नहीं पहुंची.

Advertisement

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लड़की के को कब्जे में ले लिया. सावित्री के घर वालों का आरोप है कि यह मामला आत्महत्या का नहीं बल्कि हत्या का है. सावित्री का कत्ल किया गया है. घर वाले लगातार सावित्री की मौत को लेकर सवाल उठा रहे हैं.

मौके पर जांच पड़ताल कर रही पुलिस का कहना है कि जांच पूरी हो जाने के बाद ही तय होगा कि यह मामला हत्या का है या आत्महत्या का. इस मामले से जुड़े कई अहम सवाल हैं जिनका जवाब पुलिस तलाश रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »